कंगना रनौत ने वीर दास को किस बात का दिया धन्यवाद? लगा था ये भद्दा आरोप
क्या है खबर?
कंगना रनौत ने फिल्म 'रिवाॅल्वर रानी' (2014) में कॉमेडियन वीर दास के साथ एक 'किसिंग सीन' दिया था। अचानक इस दृश्य को लेकर सोशल मीडिया पर बहस छिड़ गई है। दरअसल, एक पत्रकार ने पॉडकास्ट में दावा किया कि दृश्य पूरा होने के बावजूद अभिनेत्री रुकी नहीं। नतीजन, कॉमेडियन के होंठ से खून निकलने लगा। अब वीर ने इस दावे को खारिज करते हुए पूरी तरह से मनगढ़ंत बताया है। उनके जवाब पर कंगना ने भी अपनी प्रतिक्रिया दी है।
जवाब
कॉमेडियन ने पत्रकार के दावे को किया खारिज
वीर ने एक पोस्ट साझा करते हुए पत्रकार के दावे को पूरी तरह से गलत ठहराया है। उन्होंने लिखा, 'ठीक है। बस स्पष्ट कर दूं। यह कहानी पूरी तरह से मनगढ़ंत है। कंगना एक पूर्ण पेशेवर थीं और मैं आज भी मानता हूं कि वह एक प्रतिभाशाली कलाकार हैं। यह उनके खिलाफ अनुचित मानहानि है।' कॉमेडियन ने मजाकिया अंदाज में कहा, 'कुछ साल बाद उन्होंने मेरी कॉमेडी के लिए मुझे आतंकवादी कहा था, लेकिन सेट पर... कोई समस्या नहीं थी।'
धन्यवाद
कंगना ने वायरल दावे पर तोड़ी चुप्पी
उधर वीर की पोस्ट पर कंगना ने भी अपनी प्रतिक्रिया जाहिर की। उन्होंने लिखा, 'धन्यवाद वीर, लेकिन ये कौन है? छी! लगता है कोई सनकी औरत है जो अपनी शैतानी यौन कल्पनाओं को पूरा करने के लिए हमारा इस्तेमाल कर रही है, जैसे 'मैं तुम्हारा खून पी रही हूं' और तुम 10 साल बाद भी सदमे में हो और रो रहे हो। कितना अजीब है!' काम के मोर्चे पर, कंगना को आखिरी बार 'भारत भाग्य विधाता' में देखा गया है।
ट्विटर पोस्ट
यहां देखिए पोस्ट
Thanks Vir but who is she ? Ewww seems like some weirdo using us to satisfy her demonic sex fantasies, I am eating your blood and you are traumatised and crying even today after a decade.
— Kangana Ranaut (@KanganaTeam) June 28, 2026
How random 😂 https://t.co/UhhBxA1Gk8