LOADING...
केमार रोच ने पूरे किए 300 टेस्ट विकेट, ऐसा करने वाले वेस्टइंडीज के 5वें गेंदबाज
केमार रोच ने पूरे किए 300 टेस्ट विकेट

केमार रोच ने पूरे किए 300 टेस्ट विकेट, ऐसा करने वाले वेस्टइंडीज के 5वें गेंदबाज

Jun 29, 2026
10:49 am

क्या है खबर?

वेस्टइंडीज क्रिकेट टीम ने श्रीलंका क्रिकेट टीम के टेस्ट सीरीज के पहले मुकाबले में पारी और 217 रन से हरा दिया। इस मुकाबले में केरेबियन तेज गेंदबाज केमार रोच में बेहतरीन गेंदबाजी करते हुए कुल 6 विकेट (पहली पारी में 2 और दूसरी पारी में 4) हासिल किए। दूसरी पारी में चौथा विकेट लेते ही उनके टेस्ट क्रिकेट में 300 विकेट पूरे हो गए। वह यह उपलब्धि हासिल करने वाले वेस्टइंडीज के केवल 5वें खिलाड़ी बने हैं।

सर्वाधिक

वेस्टइंडीज के लिए कर्टनी वॉल्स ने लिए हैं सर्वाधिक विकेट

वेस्टइंडीज के लिए सर्वाधिक टेस्ट विकेट का रिकॉर्ड पूर्व तेज गेंदबाज कर्टनी वॉल्स के नाम दर्ज हैं, जिन्होंने 132 टेस्ट में कुल 519 विकेट अपने नाम किए थे। इस सूची में कर्टली एम्ब्रोस (405) दूसरे, मैल्कम मार्शल (376) तीसरे और लांस गिब्स (309) चौथे नंबर पर हैं। अब रोच भी इस सूची में शामिल हो गए हैं। रोच वेस्टइंडीज के लिए 300 विकेट चटकाने वाले चौथे तेज गेंदबाज हैं। गिब्स ने ऑफ स्पिनर के रूप में यह कारनामा किया था।

करियर

कैसा रहा है रोच का टेस्ट करियर?

रोच ने साल 2008 में ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम के खिलाफ अपने टेस्ट करियर का आगाज किया था। वह अब तक 89 मैच खेल चुके हैं, जिसकी 161 पारियों में 26.84 की औसत और 3.11 की इकॉनमी से 300 विकेट अपने नाम किए हैं। इस दौरान उन्होंने 12 बार 5 विकेट और 15 बार 4 विकेट हॉल लिए हैं। वह एक बार मैच में 10 विकेट हॉल लेने का भी कारनामा कर चुके हैं। उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 6/48 का रहा है।

Advertisement