AGI को लेकर गूगल डीपमाइंड CEO ने किया बड़ा दावा
गूगल डीपमाइंड के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (CEO) डेमिस हसाबीस का मानना है कि आर्टिफिशियल जनरल इंटेलिजेंस (AGI) 2030 तक आ सकती है। इसे इंसानों जितनी समझ रखने वाली AI कह सकते हैं।
उन्होंने स्टैनफोर्ड ग्रेजुएट स्कूल ऑफ बिजनेस में बताया कि AGI 2030 के आस-पास आने की संभावना है, जिसमें एक साल आगे या पीछे हो सकता है।
AGI के लिए नियम बनाने की सलाह
हसाबीस AGI को एक बहुत बड़ी बदलाव लाने वाली टेक्नोलॉजी बताते हैं, जो इंसानियत के लिए एक नए युग की शुरुआत कर सकती है। उनका मानना है कि इससे उद्योग और समाज दोनों में बड़े बदलाव आएंगे। फिर भी, उनका कहना है कि इंसानी रचनात्मकता पहले से कहीं ज्यादा मायने रखेगी।
उन्होंने कहा, "हमारे शिकारी-संग्राहक (हंटर-गैदरर) दिमाग ने जो कुछ भी बनाया है, वह कमाल का है। तो फिर हम यहीं क्यों रुकें?" वे यह भी सलाह देते हैं कि जैसे-जैसे AGI विकसित हो, उसकी सुरक्षा के लिए समझदारी भरे नियम बनाए जाने चाहिए।