स्पेन और अर्जेंटीना के खिलाड़ियों के बीच फाइनल मुकाबले के बाद हुई हाथापाई, सामने आया वीडियो
क्या है खबर?
फीफा विश्व कप 2026 के फाइनल मुकाबले ने स्पेन ने अर्जेंटीना को 1-0 से हराकर दूसरी बार खिताब पर कब्जा जमाया। इस मुकाबले के बाद मैदान पर तनावपूर्ण माहौल देखने को मिला। अर्जेंटीना के मिडफील्डर लिएंड्रो परेडेस हार के बाद अपना आपा खो बैठे और स्पेन के खिलाड़ियों के साथ उनकी तीखी झड़प हो गई। इस दौरान बार्सिलोना के युवा स्टार गावी के चेहरे पर भी चोट लगी। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
शुरुआत
कैसे शुरू हुई खिलाड़ियों के बीच बहस?
फाइनल मुकाबला खत्म होते ही स्पेन के खिलाड़ी जीत का जश्न मना रहे थे।
इसी दौरान परेडेस स्पेन के डिफेंडर एरिक गार्सिया के पास पहुंचे और दोनों के बीच कहासुनी शुरू हो गई। देखते ही देखते मामला बढ़ गया और परेडेस ने गार्सिया पर हाथ उठा दिया।
इस दौरान स्थिति को शांत कराने के लिए स्पेन के मिडफील्डर गावी आगे आए। तभी परेडेस ने उनकी ओर भी हाथ चला दिया। इससे उनके चेहरे पर चोट लग गई।
ट्विटर पोस्ट
यहां देखें घटना का वीडियो
The final whistle brought no calm, Gavi and Paredes were involved in a fiery confrontation after Spain’s World Cup final victory over Argentina. pic.twitter.com/cxEvgWNebA https://t.co/emabvEi7TD
— Dr Sneaker Nyame (@_sneakernyame) July 19, 2026
कार्रवाई
स्कालोनी ने संभाला मामला, परेडेस को मिला रेड कार्ड
तनाव बढ़ता देख अर्जेंटीना के मुख्य कोच लियोनल स्कालोनी तुरंत मैदान में पहुंचे और अपने खिलाड़ियों को पीछे हटाया।
फीफा अधिकारियों ने फाइनल के बाद बीच मैदान पर हुई इस घटना की गंभीरता से लते हुए परेडेस को रेड कार्ड दिखा दिया। इसके बाद दोनों टीमों के खिलाड़ी अलग हुए और मामला शांत हुआ।
इससे पहले मैच में परेडेस के अलावा एंजो फर्नांडीज को भी रेड कार्ड दिखाया गया था।