Loading...
दीपिंदर गोयल ने दिखाया नया टेंपल, पहले से आधे से भी छोटा हुआ डिवाइस
दीपिंदर गोयल ने दिखाया नया टेंपल

दीपिंदर गोयल ने दिखाया नया टेंपल, पहले से आधे से भी छोटा हुआ डिवाइस

Aug 21, 2026
01:12 pm

क्या है खबर?

जोमैटो के संस्थापक दीपिंदर गोयल ने अपने नए पहनने वाले डिवाइस टेंपल को लेकर नई जानकारी साझा की है। उन्होंने बताया कि इसका नया वर्जन पहले दिखाए गए मॉडल के मुकाबले आधे से भी छोटा हो गया है। आकार घटने के बावजूद इसकी क्षमता को बरकरार रखने का दावा किया गया है। पोस्ट के मुताबिक, टेंपल अब वॉल्यूम के हिसाब से बाजार में मौजूद सबसे छोटे पहनने वाले डिवाइस के रूप में सामने आ सकता है।

बुकिंग

जल्द शुरू होगी प्री-ऑर्डर बुकिंग

टेंपल के सीमित लॉन्च एडिशन की प्री-ऑर्डर प्रक्रिया जल्द शुरू की जाएगी।

डिवाइस की डिलीवरी 2026 के अंत से पहले शुरू करने का लक्ष्य रखा गया है। इच्छुक लोग टेंपल की वेबसाइट पर मेलिंग लिस्ट से जुड़कर लॉन्च से संबंधित नई जानकारी हासिल कर सकेंगे।

हालांकि, अभी इसकी कीमत, प्री-ऑर्डर की सटीक तारीख और उपलब्धता से जुड़ी पूरी जानकारी सामने नहीं आई है। शुरुआती लॉन्च को सीमित रखने की तैयारी है, जिससे पहले चुनिंदा ग्राहकों को डिवाइस मिल सकता है।

ट्विटर पोस्ट

यहां देखें पोस्ट

ADVERTISEMENT

इस्तेमाल

रोजमर्रा और ट्रेनिंग में होगा इस्तेमाल

टेंपल को रोजमर्रा की जिंदगी और ट्रेनिंग के दौरान इस्तेमाल करने के लिए तैयार किया जा रहा है।

छोटा आकार होने से इसे पहनना और साथ लेकर चलना आसान होगा। पोस्ट में दावा किया गया है कि टेंपल के साथ रहना और ट्रेनिंग करना लोगों के अनुभव को बदल सकता है।

हालांकि, डिवाइस में मिलने वाले सेंसर, तकनीक और दूसरी सुविधाओं की विस्तृत जानकारी अभी सार्वजनिक नहीं हुई है। इसके वास्तविक प्रदर्शन का पता लॉन्च के बाद ही चलेगा।

ADVERTISEMENT