Loading...
डेविड सैक्स ओपन-सोर्स AI मॉडल्स पर पाबंदी लगाने के खिलाफ, एंथ्रोपिक पर साधा निशाना
डेविड सैक्स ने ओपन-सोर्स मॉडल्स का समर्थन किया है

डेविड सैक्स ओपन-सोर्स AI मॉडल्स पर पाबंदी लगाने के खिलाफ, एंथ्रोपिक पर साधा निशाना

Jul 27, 2026
10:34 am

क्या है खबर?

प्रेसिडेंट्स काउंसिल ऑफ एडवाइज़र्स ऑन साइंस एंड टेक्नोलॉजी के सह अध्यक्ष डेविड सैक्स ने एंथ्रोपिक पर आरोप लगाया है कि वह ओपन-सोर्स मॉडल पर पाबंदियां लगाकर आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) उद्योग में प्रतिस्पर्धा को खत्म करने की कोशिश कर रही है। बेंजिंगा की रिपोर्ट के अनुसार, 'ऑल-इन पॉडकास्ट' पर बात करते हुए उन्होंने कहा कि चीनी ओपन-सोर्स मॉडल को बौद्धिक संपदा की चोरी से जुड़ा बताने से अमेरिकी डेवलपर्स सार्वजनिक रूप से उपलब्ध मॉडल पर काम करने से हतोत्साहित होंगे।

तर्क 

ओपन-सोर्स मॉडल के समर्थन में दिया तर्क 

सैक्स ने यह भी चेतावनी दी कि ऐसा कदम पूरे अमेरिकी ओपन-सोर्स इकोसिस्टम के दिल में खंजर घोंपने जैसा होगा और कहा कि एंथ्रोपिक प्रतिस्पर्धा नहीं चाहती है।

उन्होंने तर्क दिया कि एक बार जब मॉडल वेट्स सार्वजनिक रूप से जारी कर दिए जाते हैं तो वे अपने मूल देश से नहीं जुड़े रहते।

दुनियाभर के डेवलपर्स कानूनी रूप से उन्हें डाउनलोड और बदलाव कर सकते हैं और अपने खुद के इंफ्रास्ट्रक्चर पर उन्हें प्रशिक्षित भी कर सकते हैं।

अंतर 

वेट्स और आउटपुट के बीच बताया फर्क

AI मॉडल के वेट्स और आउटपुट के बीच फर्क बताते हुए सैक्स ने कहा कि नीति-निर्माता अक्सर इन दोनों को एक ही समझ लेते हैं।

उन्होंने जोर देकर कहा कि प्रोप्राइटरी वेट्स (मालिकाना हक वाले वेट्स) को चुराना चोरी माना जाएगा, लेकिन आउटपुट का इस्तेमाल करके किसी दूसरे सिस्टम को प्रशिक्षित करना (डिस्टिलेशन) एक आम तरीका है।

सैक्स ने बताया कि OpenAI और क्लाउड निर्माता एंथ्रोपिक ने खुद भी सार्वजनिक रूप से उपलब्ध कंटेंट पर ट्रेनिंग का बचाव किया है।

ADVERTISEMENT

समर्थन 

कई और कंपनियां भी कर रहीं समर्थन 

सैक्स की टिप्पणी ऐसे समय में आई है, जब उद्योग से जुड़े दिग्गज ओपन-वेट AI को सुरक्षित रखने के लिए बड़े पैमाने पर कोशिश कर रहे हैं।

एनवीडिया के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (CEO) जेंसेन हुआंग ने हाल ही में 20 से ज्यादा कंपनियों और संगठनों के हस्ताक्षर किए पत्र का समर्थन किया।

इसमें ट्रंप प्रशासन से ओपन-सोर्स मॉडल को अपनाने की अपील की गई थी और कहा गया कि इन पर रोक लगाने से नवाचार धीमा हो जाएगा।

ADVERTISEMENT