एंथ्रोपिक के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (CEO) डारियो अमोदेई ने एक ऐसा विचार सामने रखा है, जिसमें आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) की वजह से अपनी नौकरी गंवाने वाले लोगों की मदद के लिए इमर्सिव वीडियो गेम्स का इस्तेमाल किया जा सकता है। उन्होंने यह बात OpenAI में रहते हुए एक स्लैक चैट में कही थी।
यह कोई आधिकारिक योजना नहीं थी, बल्कि एक रचनात्मक तरीका था, जिससे नौकरी बाजार में AI की वजह से बड़े बदलाव आने पर भी हालात स्थिर रखे जा सकें।
80 फीसदी शेयर दान करने का लिया संकल्प
आजकल एंथ्रोपिक जैसी कई कंपनियां ऐसे शक्तिशाली AI (AGI) पर काम कर रही हैं, जो इंसानों के कई कामों को उनसे बेहतर तरीके से कर सकता है।
ऐसे में नौकरियों में कमी और समाज में असमानता बढ़ने की असली चिंताएं सामने आ रही हैं, खासकर युवाओं के लिए।
इन सब बातों के बीच अमोदेई और उनकी सह संस्थापक बहन डैनिएला ने अपने निजी 80 फीसदी शेयर दान करने का संकल्प लिया है।