दक्षिण कोरिया में 3 वित्तीय कंपनियों के डाटा लीक की जांच शुरू
दक्षिण कोरिया की 3 बड़ी वित्तीय कंपनियां- डाइशिन सिक्योरिटीज, मिरे एसेट ग्लोबल इंवेस्टमेंट्स और बिथंब हाल ही में साइबर हमलों का शिकार हुई हैं।
डाइशिन सिक्योरिटीज ने बताया कि उसकी जांच में 38,490 ग्राहकों की निजी जानकारी लीक होने की बात सामने आई है। कंपनी ने भरोसा दिलाया है कि वह प्रभावित लोगों की मदद करेगी और इस स्थिति को ठीक करने के लिए अधिकारियों के साथ मिलकर काम कर रही है।
इसी तरह, बिथंब के अंदरूनी मोबाइल सिस्टम में भी सेंध लग गई, जिससे ग्राहकों के डाटा पर खतरा मंडरा रहा है, वहीं मिरे एसेट ग्लोबल इंवेस्टमेंट्स ने भी हैकिंग की घटना की पुष्टि की है। हालांकि, नुकसान का आकलन अभी किया जा रहा है।
एक लाख मामले सामने आए
दरअसल, दक्षिण कोरिया के वित्तीय क्षेत्र में ये कोई इकलौती घटनाएं नहीं हैं। हाल के दिनों में कुल 16 कंपनियों से लगभग एक लाख से अधिक डाटा लीक के मामले सामने आए हैं। फिलहाल इन सभी कंपनियों की जांच चल रही है।