कर्टिन यूनिवर्सिटी के एक नई शोध के मुताबिक, टाइप-2 डायबिटीज से जूझ रहे लोगों को अल्जाइमर होने का खतरा 53 फीसदी तक ज्यादा होता है।
इस खास संबंध को साफ तरीके से समझने के लिए शोध टीम ने 40 अध्ययन और 2.71 करोड़ डाटा पॉइंट्स की बारीकी से जांच की।
इलाज में बचाव पर जोर
शोध में पाया गया कि हर साल टाइप-2 डायबिटीज से पीड़ित हर 1,000 लोगों में से करीब 4.7 लोग अल्जाइमर का शिकार हो सकते हैं। यह वो बीमारी है, जिसमें याददाश्त कमजोर होने लगती है और सोचने-समझने की शक्ति धीरे-धीरे कम होती जाती है।
इस शोध के लेखक कर्टिन यूनिवर्सिटी के स्कूल ऑफ पॉपुलेशन हेल्थ में एक इन्वेस्टिगेटर फेलो इमैनुएल एडेवुई ने साफ तौर पर कहा कि ये नतीजे बताते हैं कि डायबिटीज को मैनेज करते समय दिमाग से जुड़ी परेशानियों को रोकने पर ध्यान देना कितना जरूरी है।