कर्टिन यूनिवर्सिटी के वैज्ञानिकों को 5,000 प्रकाश-वर्ष से भी ज्यादा दूर एक ऐसा व्हाइट ड्वार्फ (मृत तारा) मिला है, जो अजीबोगरीब रेडियो संकेत भेज रहा है।
इस खोज को खास इसलिए माना जा रहा है क्योंकि यह पहली बार है, जब ऐसे सिग्नल किसी ऐसे सिस्टम से मिले हैं, जहां एक व्हाइट ड्वार्फ सूर्य जैसे तारे की परिक्रमा कर रहा हो।
वैज्ञानिकों ने सिग्नल का रास्ता खोजा
यह अनोखी खोज वैज्ञानिकों के लिए 'लॉन्ग-पीरियड ट्रांजिएंट्स' नाम के अजीब ब्रह्मांडीय सिग्नलों को समझने का नया रास्ता खोलती है। ये सिग्नल ज्यादातर रेड ड्वार्फ तारों के साथ ही दिखते हैं।
वैज्ञानिकों की टीम ने इन रेडियो संकेत को व्हाइट ड्वार्फ के नजदीकी इलाके से आते हुए पाया या हो सकता है कि ये खुद व्हाइट ड्वार्फ से ही निकल रहे हों।
साथ ही टीम ने व्हाइट ड्वार्फ के सूर्य जैसे साथी तारे पर चुंबकीय तूफान भी देखे, जो हमारे सूरज पर आने वाले तूफानों जैसे ही थे। कुल मिलाकर यह खोज हमारी आकाशगंगा में तारों के आपस में कैसे जुड़ाव होता है? इसे समझने की दिशा में एक बहुत ही रोमांचक कदम है।