LOADING...
क्रिप्टो डॉट कॉम ने 630 करोड़ रुपये में खरीदा डोमेन, अब तक का सबसे बड़ा सौदा
क्रिप्टो डॉट कॉम ने AI डॉट काॅम डोमेन को खरीदने के लिए बड़ा दांव लगाया है

क्रिप्टो डॉट कॉम ने 630 करोड़ रुपये में खरीदा डोमेन, अब तक का सबसे बड़ा सौदा

Feb 09, 2026
09:44 am

क्या है खबर?

क्रिप्टो डॉट काॅम के संस्थापक क्रिस मार्सजलेक ने अब तक का सबसे महंगा डोमेन सौदा किया है। उन्होंने AI डॉट काॅम को 7 करोड़ डॉलर (करीब 630 करोड़ रुपये) में खरीदा है। इसका पूरा भुगतान क्रिप्टोकरेंसी में एक अज्ञात विक्रेता को किया गया, जिसने पिछले सभी रिकॉर्ड तोड़ दिए। कंपनी की सुपर बाउल प्रसारण के दौरान इस साइट को लॉन्च करने की योजना है, जो यूजर्स को मैसेजिंग, ऐप उपयोग और स्टॉक ट्रेडिंग के लिए व्यक्तिगत AI एजेंट प्रदान करेगी।

उद्देश्य 

इस कारण कंपनी ने खेला यह दांव 

फाइनेंशियल टाइम्स के अनुसार, इस सौदे के पीछे कंपनी का उद्देश्य प्रतिस्पर्धी बाजार में यूजर्स तक जल्दी पहुंच बनाना है। बेहद छोटे, सामान्य डोमेन को सीधे नेविगेशन, तुरंत याद रखने योग्य होने और खोज परिणामों और मीडिया में प्रमुखता हासिल करने के लिए बहुत महत्व दिया जाता है। AI डॉट कॉम जैसा केवल एक ही डोमेन है और इसे हासिल करने से ग्राहक अधिग्रहण लागत कम हो सकती है। इसके साथ ही प्रतिस्पर्धी बाजार में तुरंत विश्वसनीयता मिल सकती है।

सौदे 

पिछले सौदों को छोड़ दिया पीछे

इस सौदे की कीमत ने कारइंश्योरेंस डॉट कॉम की 2010 में हुई करीब 445 करोड़ रुपये, 2007 में वेकेशनरेंटल्स डॉट कॉम की करीब 310 करोड़ रुपये और वॉयस डॉट काॅम की 2019 में हुई करीब 270 करोड़ रुपये की डील को पीछे छोड़ दिया है। इसके अलावा करीब 270 करोड़ रुपये में हुए प्राइवेटजेट डॉट कॉम, 150 करोड़ रुपये का 360 डॉट कॉम जैसे अन्य सौदे दर्शाते हैं कि कैसे दुर्लभ डोमेन खरीदने के लिए करोड़ों रुपये खर्च किए गए।

Advertisement