सिटी ने AI की मदद से भुगतान प्रक्रिया को बनाया तेज और सुरक्षित
सिटी बैंक आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) की मदद से भुगतान के तरीके में बड़ा बदलाव ला रही है। इससे अंतरराष्ट्रीय लेन-देन को तेज और आसान बनाना है। बैंक में पेमेंट्स और सर्विसेज की प्रमुख डेबोपमा सेन ने बताया कि AI से उनके सॉफ्टवेयर डेवलपमेंट की क्षमता करीब 30-40 फीसदी बढ़ी है और कागजी काम भी बहुत आसान हो गया है।
हर दिन सिटी के माध्यम से 6,000 अरब डॉलर (करीब 5.5 लाख अरब रुपये) का लेन-देन होता है। इस बड़े पैमाने के लेन-देन को देखते हुए बैंक ने 'सिटी पेमेंट्स एक्सप्रेस' के जरिए भारत की तुरंत भुगतान प्रणाली को अपने नेटवर्क से जोड़ा है। इसका मकसद दुनियाभर में तुरंत और किफायती भुगतान उपलब्ध कराना है।
धोखाधड़ी रोकने में भी हो रहा इस्तेमाल
AI सिर्फ भुगतान की स्पीड ही नहीं बढ़ाता, बल्कि सुरक्षा के मामले में भी काफी महत्वपूर्ण है। इसकी मदद से सिटी लेन-देन पर लगातार नजर रखती है और धोखाधड़ी या साइबर खतरों को कोई बड़ा नुकसान पहुंचाने से पहले ही पहचान लेती है।
अंतरराष्ट्रीय लेन-देन को रीयल-टाइम ट्रैक करने के लिए सिटी स्विफ्ट GPI का उपयोग करती है। इसके साथ ही सिटी पेमेंट्स एक्सप्रेस के जरिए भारत की इंस्टेंट पेमेंट सिस्टम को अपने नेटवर्क से जोड़ा गया है।
सिटी 'ह्यूमन-इन-द-लूप' यानि इंसानी निगरानी वाले सिस्टम का भी पालन करती है। इससे ग्राहकों को भरोसा रहता है कि AI का उपयोग जिम्मेदारी से हो रहा है और उनका पैसा पूरी तरह सुरक्षित है।