अगले साल तक टाला जा सकता है चीन का चंद्र मिशन
चीन ने अपने चांग ई-7 चंद्र मिशन के लॉन्च को टाल दिया है। यह मिशन इसी साल भेजा जाना था। टोंकिन की खाड़ी में नारा नाम के तूफान के पैदा होने के कारण यह कदम उठाया गया है।
चीन मैन्ड स्पेस एजेंसी ने बताया है कि अभी लॉन्च के लिए स्थितियां अनुकूल नहीं हैं। सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए इस मिशन को फिलहाल टाल दिया गया है। अभी तक कोई नई तारीख तय नहीं की गई है। कुछ रिपोर्ट्स के अनुसार, इसे अब 2027 तक टाला जा सकता है।
मिशन दक्षिणी ध्रुव की करेगा खोज
चांग ई-7 चीन के अंतरिक्ष लक्ष्यों के लिए एक बेहद महत्वपूर्ण मिशन है। इसके जरिए चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर पानी की खोज की जाएगी और साथ ही एडवांस लैंडिंग तकनीक का भी परीक्षण होगा।
यह मिशन चांग ई-6 जैसी हालिया सफलताओं पर आधारित है, जो 2024 में चंद्रमा के दूसरी तरफ से मिट्टी के नमूने सफलतापूर्वक धरती पर लाया। अगर, यह मिशन कामयाब होता है तो 2030 तक चीनी अंतरिक्ष यात्रियों को चांद की सतह पर भेजने की राह आसान हो जाएगी।