LOADING...
ChatGPT का कार्टून ट्रेंड मचा रहा धूम, गोपनीयता पर भी उठ रहे सवाल
ChatGPT से यूजर कार्टून इमेज बनाकर सोशल मीडिया पर शेयर कर रहे हैं

ChatGPT का कार्टून ट्रेंड मचा रहा धूम, गोपनीयता पर भी उठ रहे सवाल

Feb 11, 2026
06:41 pm

क्या है खबर?

सोशल मीडिया पर एक नया ट्रेंड चल रहा है, जिसमें लोग कार्टून के रूप में खुद को पेश कर रहे हैं। एक्स और इंस्टाग्राम जैसे प्लेटफॉर्म्स पर यूजर ChatGPT का उपयोग करके आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) से बने कैरिकेचर पोस्ट कर रहे हैं। ये तस्वीरें उनके पेशे, शौक और व्यक्तित्व की खासियतों को सटीकता से दर्शाते हैं। इसकी खासियत इसका पर्सनलाइजेशन है। सेल्फी को कार्टून में बदलने के बजाय यह टूल यूजर की चैट हिस्ट्री से संदर्भ शामिल करता है।

खासियत 

क्या है कैरिकेचर की खासियत?

कार्टून कैरिकेचर बनाने के लिए आपको 'मेरे बारे में आप जो कुछ भी जानते हैं, उसके आधार पर मेरा और मेरे काम का एक कैरिकेचर बनाएं' प्राॅम्प्ट डालना होगा। इसके बाद चैटबॉट ऐसे सजीव चित्र बनाता है, जो न केवल चेहरे की विशेषताओं को बढ़ा-चढ़ाकर दिखाता है, बल्कि जटिल बैकग्राउंड भी बनाता है, जिसमें आपके काम से संबंधित चीजें दर्शाई जाती हैं। कई मामलों में व्यंग्यचित्र पिछली चैट के व्यक्तिगत विवरणों का संदर्भ देते प्रतीत होते हैं।

तरीका 

इस तरह से बना सकते हैं कार्टून

इस तरह की इमेज बनाने के लिए आपको अपने OpenAI अकाउंट में लॉग-इन करना होगा, ताकि AI पिछली चैट के संदर्भ में सटीक परिणाम प्राप्त कर सके। इसके बाद आपको अपनी एक स्पष्ट, अच्छी रोशनी वाली तस्वीर अपलोड करनी है और फिर अपने पेशे, दैनिक दिनचर्या या रुचियों के बारे में जानकारी देकर प्रॉम्प्ट तैयार करना होगा। आपके संकेतों के आधार पर AI चैटबॉट कैरिकेचर बनाने के लिए कुछ समय लेता है।

Advertisement

गोपनीयता 

यूजर के डाटा का हो सकता है इस्तेमाल

ESET के वैश्विक साइबर सुरक्षा सलाहकार जेक मूर कहते हैं, "जब भी ये ट्रेंड सामने आते हैं, लोग अक्सर इनके पीछे छिपी सच्चाई पर सवाल उठाने की बजाय तुरंत इनका अनुसरण करने लगते हैं।" उन्होंने कहा, "जब आप ChatGPT जैसे चैटबॉट पर फोटो और व्यक्तिगत विवरण अपलोड करते हैं तो प्लेटफॉर्म यह सारी जानकारी एकत्र करता है।" आगे बताया है कि इसका उपयोग मॉडल्स को प्रशिक्षित करने के साथ-साथ भविष्य में इसके अस्पष्ट उपयोगों के लिए भी किया जाता है।

Advertisement