Page Loader
CES 2023: XGIMI ने MoGo 2 प्रो पोर्टेबल प्रोजेक्टर का किया अनावरण, जानें फीचर्स
XGIMI के MoGo 2 प्रो पोर्टेबल प्रोजेक्टर का वजन सिर्फ 0.99 किलोग्राम है (तस्वीर: XGIMI)

CES 2023: XGIMI ने MoGo 2 प्रो पोर्टेबल प्रोजेक्टर का किया अनावरण, जानें फीचर्स

Jan 04, 2023
09:25 pm

क्या है खबर?

CES 2023 में XGIMI ने एक नए पोर्टेबल प्रोजेक्टर MoGo 2 प्रो का अनावरण किया है। कम्पनी ने उच्च-गुणवत्ता वाले गोल्ड-टोन बॉडी के साथ डिजाइन पर विशेष ध्यान दिया गया है। इसका वजन सिर्फ 0.99 किलोग्राम है, जो प्रोजेक्टर को अत्यधिक पोर्टेबल बनाता है। XGIMI ने कहा कि उनका लक्ष्य स्मार्ट प्रोजेक्टर को उपयोग में आसान बनाना है। MoGo 2 प्रो कुछ सेकंड में किसी वातावरण में सिनेमाई अनुभव का आनंद देता है। यह 'पॉइंट एंड प्ले' जितना आसान है।

जानकारी

पोर्टेबल प्रोजेक्टर MoGo 2 प्रो के फीचर्स

MoGo 2 प्रो महज 6.54 इंच लंबा है जिससे इसे बड़े आसानी से किसी भी कोने में फिट किया जा सकता है। MoGo 2 प्रो क्रिस्प इमेज के साथ सिनेमा जैसी क्वालिटी डिलीवर करता है। यह 350 से अधिक ISO लुमेन की चमक पर 200 इंच की छवियों को डिलीवर कर सकता है। यह HDR 10 के समर्थन के साथ अधिकतम 1080p रेजोल्यूशन को सपोर्ट करता है। बता दें, कंपनी ने प्रोजेक्टर की बैटरी स्पेसिफिकेशंस का खुलासा नहीं किया है।