LOADING...
CES 2023: अब गेम का मिलेगा और वास्तविक अनुभव, पेश हुए ये दमदार गेमिंग डिवाइस
रेजर इस महीने अपने नए हैंडहेल्ड गेमिंग यूनिट 'एज' को लॉन्च करने वाली है (तस्वीर: अनस्प्लैश)

CES 2023: अब गेम का मिलेगा और वास्तविक अनुभव, पेश हुए ये दमदार गेमिंग डिवाइस

Jan 09, 2023
04:59 pm

क्या है खबर?

CES 2023 टेक शो के दौरान वीडियो गेमिंग उद्योग से जुड़ी कंपनियों ने कई ऐसे डिवाइस का अनावरण किया है, जो यूजर्स के गेमिंग अनुभव को और बेहतर बनाते हैं। गेमिंग डिवाइस निर्माता कंपनी bHaptics ने हाल ही में हैप्टिक दस्ताने का अनावरण किया है, जो गेम के दौरान यूजर्स को वास्तविक स्पर्श अनुभव प्रदान करते हैं। इसके अलावा कंपनी एक गेमिंग जैकेट लॉन्च कर चुकी है, जो यूजर्स को गोली लगने, हवा और बारिश का वास्तविक आभास कराता है।

जानकारी

रेजर ने पेश किया हैप्टिक्स हेड कुशन

गेमिंग हार्डवेयर निर्माता कंपनी रेजर ने CES टेक शो में हैप्टिक्स हेड कुशन का अनावरण किया। यह कुशन गेम के दौरान गेमर्स को उनके पीछे सब कुछ वास्तविक आभास कराता है। इस कुशन के साथ गेम के दौरान एक सराउंड-साउंड ऑडियो मिलता है, जिससे और अधिक वास्तविक गेमिंग अनुभव प्राप्त होता है। बता दें, रेजर 26 जनवरी को अपने नए हैंडहेल्ड गेमिंग यूनिट 'एज' को भी लॉन्च करने वाली है। इस गेमिंग यूनिट की कीमत 32,00 रुपये के आसपास होगी।