Page Loader
CES 2023: HTC का नया VR डिवाइस लॉन्च, मिलेगी खूशबू महसूस करने की सुविधा
CES 2023: HTC का नया VR डिवाइस लॉन्च (तस्वीर: अनस्प्लैश)

CES 2023: HTC का नया VR डिवाइस लॉन्च, मिलेगी खूशबू महसूस करने की सुविधा

Jan 09, 2023
02:35 pm

क्या है खबर?

ताइवान की टेक कंपनी HTC ने CES 2023 के दौरान एक नए वर्चुअल रियलिटी (VR) डिवाइस का अनावरण किया है। नए डिवाइस में कंपनी ने ऐसे सेंसर का इस्तेमाल किया है जो यूजर्स को वर्चुअल वातावरण में महसूस करने और सूंघने की सुविधा देता है। इसके साथ यूजर्स को फूलों की खुशबू से लेकर आग पर जलने वाले किसी समान तक के सुगंध का अहसास कर सकते हैं। नया डिवाइस इस साल के अंत तक लॉन्च किया जा सकता है।

जानकारी

VR हेडसेट्स की बिक्री में आई गिरावट

तकनीकी कंपनियां वर्चुअल रियलिटी डिवाइस में कई आकर्षक फीचर्स जोड़ रही हैं, इसके कारण इनकी कीमत में इजाफा भी हो रहा है। डिवाइस महंगा होने के कारण यूजर्स की रुचि भी अब धीरे-धीरे VR के तरफ घट रही है। रिसर्च फर्म NPD ग्रुप के अनुसार, गेमिंग में उपयोग किये जाने वाले VR हेडसेट्स की बिक्री में पिछले साल गिरावट आई है। हालांकि, माइक्रोसॉफ्ट और मेटा जैसी बड़ी कंपनियां अभी भी इस क्षेत्र में अरबों रुपये का निवेश कर रही हैं।