कैलिफोर्निया के अटॉर्नी जनरल रॉब बोंटा ने OpenAI पर मुकदमा दायर किया है। उनका आरोप है कि कंपनी ने अपनी आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) टेक्नोलॉजी को बिना सही सुरक्षा जांच के ही बाजार में जल्दबाजी में उतारा।
16 नवंबर को दायर इस मुकदमे में कहा गया है कि कंपनी ने चेतावनियों पर ध्यान नहीं दिया और केवल तेजी से आगे बढ़ने के चक्कर में आम लोगों की सुरक्षा को दांव पर लगा दिया।
AI मॉडल ही कर रहे साइबर हमले
बोंटा ने बताया कि OpenAI ने सुरक्षा के कई बड़े और जरूरी कदम नहीं उठाए। उनके मुताबिक, ऐसी खबरें भी हैं कि कंपनी के AI मॉडल अपने आप साइबर हमले कर रहे हैं।
उन्होंने कहा कि यह मुकदमा इसलिए किया गया है क्योंकि कंपनी अपने मॉडल्स को सुरक्षित नहीं रख पाई और इसने लोगों की सुरक्षा को खतरे में डाल दिया।
इस मुकदमे का मुख्य उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि OpenAI जैसी कंपनियां नए AI टूल बनाते समय आम लोगों की सुरक्षा को सबसे ऊपर रखें।