भारतीय स्टार्टअप C2i ने स्वदेशी स्मार्ट पावर चिप डिजाइन निर्माण के लिए भेजा
भारतीय स्टार्टअप C2i सेमीकंडक्टर्स ने आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) इंफ्रास्ट्रक्चर के लिए स्मार्ट पावर स्टेज चिप का डिजाइन तैयार कर इसे निर्माण के लिए भेजा है।
देश के टेक जगत के लिए यह एक बड़ी उपलब्धि है। यह भारत के चिप-प्रोडक्ट इकोसिस्टम के लिए एक अहम कदम है, खासकर जब AI की बिजली की जरूरतें लगातार बढ़ती जा रही हैं।
पीक XV कर रहा C2i को मदद
सरकार की डिजाइन लिंक्ड प्रोत्साहन (DLI) ने दर्जनों प्रोजेक्ट्स और 100 से ज्यादा कंपनियों को आधुनिक चिप टूल्स में सहायता दी है, जिसकी वजह से ऐसे बड़े बदलाव संभव हो पाए हैं।
पीक XV पार्टनर्स के सहयोग से C2i अब और भी AI केंद्रित चिप्स बनाना चाहता है और साथ ही दुनियाभर की बड़ी कंपनियों के साथ मिलकर काम करने की भी तैयारी में है।
कंपनी के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (CEO) राम अनंत ने कहा, "यह हमारी टीम के लिए गर्व का पल है और सालों की कड़ी इंजीनियरिंग मेहनत का नतीजा है।" उन्होंने आगे कहा, "हमने काबिलियत, टीम और अब चिप, सब कुछ भारत में ही तैयार किया है।"