Page Loader
BSNL की 5G सेवा 2024 में शुरू होगी- केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव
केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा, BSNL 2024 में अपनी 5G सेवाएं शुरू करेगी

BSNL की 5G सेवा 2024 में शुरू होगी- केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव

Jan 06, 2023
10:32 am

क्या है खबर?

5G कनेक्टिविटी आज भारत के कई शहरों और कस्बों में उपलब्ध है। टेलीकॉम कंपनी रिलायंस जियो और भारती एयरटेल के बाद अब भारत संचार निगम लिमिटेड (BSNL) भी जल्द देश में अपनी 5G सेवाएं शुरू कर सकती है। केंद्रीय रेल, संचार और इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री अश्विनी वैष्णव ने बीते दिन कहा कि BSNL 2024 में अपनी 5G सेवाएं शुरू करेगी। बता दें, अक्टूबर 2022 में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश में 5G सेवाओं को लॉन्च किया था।

जानकारी

भारत के 70 से अधिक शहरों में 5G सेवा शुरू

रिलायंस जियो और भारती एयरटेल देश के 70 से अधिक शहरों में अपनी 5G सेवाएं शुरू कर चुकी हैं। दोनों कंपनियां देश में तेजी से अपने 5G नेटवर्क का विस्तार कर रही हैं। माना जा रहा 2024 के अंत तक यह दोनों कंपनियां देश के सभी शहरों में अपनी 5G सेवा शुरू कर देंगी। वहीं अश्विनी ने कहा कि BSNL ऐसे बुनियादी ढांचे को तैनात कर सकता है जिसे 4G से 5G में तेजी से अपग्रेड किया जा सकता है।