BRICS समिट में AI के विकास की तेज रफ्तार को लेकर दी चेतावनी
आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) अब बहुत तेजी से आगे बढ़ रहा है, लेकिन क्या हमें पर्याप्त नियंत्रण के बिना इतनी तेजी से आगे बढ़ना चाहिए? BRICS शिखर सम्मेलन 2026 में मिस्र के AI विशेषज्ञ अहमद गमाल अलशर्कवी ने बताया कि तेज तकनीकी प्रगति भले ही रोमांचक लगे, लेकिन यह खतरनाक हो सकती है अगर, हम इन तकनीकों को ठीक से नियंत्रित न कर पाएं।
उन्होंने कहा, "मेरा मानना है कि असली सवाल यह नहीं है कि हमें AI को धीमा करना चाहिए। असली सवाल यह है कि जितनी तेजी से यह तकनीक आगे बढ़ रही है, क्या हमारी उसे नियंत्रित करने की क्षमता भी उतनी ही तेजी से बढ़ रही है?"
AI पर निगरानी बढ़ाने की मांग
अलशर्कवी मानते हैं कि नई खोजें अच्छी हैं, खासकर जब AI वास्तव में फायदेमंद साबित हो, लेकिन जो एडवांस सिस्टम अपने आप फैसले लेते हैं, उनकी बेहद सावधानी से निगरानी करना जरूरी है।
उन्होंने मजबूत सुरक्षा जांच, स्पष्ट मानक और ज्यादा इंसानी निगरानी पर जोर दिया, ताकि कोई गड़बड़ी न हो पाए। एंथ्रोपिक के डारियो अमोदेई भी इस बात से सहमत हैं। उन्होंने AI उद्योग से अपील की है कि वे अपने मॉडल की क्षमताएं विकसित करने की रफ्तार को थोड़ा धीमा करें।