ब्रेनको ने पेश किया दुनिया का पहला दिमाग से चलने वाला AI रोबोट प्लेटफॉर्म
ब्रेनको नाम की एक चीनी टेक स्टार्टअप ने हाल ही में एक नया प्लेटफॉर्म पेश किया है। कंपनी का दावा है कि यह दुनिया का पहला ऐसा सिस्टम है, जिससे आप अपने दिमाग से रोबोट्स को कंट्रोल कर सकते हैं। इस प्लेटफॉर्म को शंघाई में हुए वर्ल्ड आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) कॉन्फ्रेंस में लॉन्च किया गया था।
यह सिस्टम एक EEG हेडसेट का इस्तेमाल करता है, जो आपके दिमाग के सिग्नलों को पढ़ता है और फिर उन्हें रोबोट के कामों में बदल देता है।
सोचने के साथ ही काम कर करेंगे रोबोट्स
इस तकनीक से आप सिर्फ सोचकर रोबोटिक आर्म्स, ह्यूमनॉइड्स या फिर रोबोट डॉग्स को भी चला सकते हैं। ब्रेनको की यह खास बात है कि वे पहले इंसानों से काम करवाकर दिखाते हैं और फिर AI को सिखाते हैं। इससे रोबोट लोगों के आदेशों पर जल्दी और बेहतर तरीके से प्रतिक्रिया देते हैं।
कंपनी की वरिष्ठ उपाध्यक्ष निक्स ही का कहना है कि भविष्य में सबसे अहम चुनौती यह होगी कि रोबोट इंसानों को कितनी अच्छी तरह समझते हैं।