ब्लू ओरिजन ने चंद्रमा बेस के लिए पेश किया नया सोलर पावर टावर
ब्लू ओरिजन ने हाल ही में अपना पावर टावर पेश किया है। यह एक 20 मीटर ऊंचा सोलर ऐरे है, जिसे चंद्रमा पर उनके आने वाले बेस के लिए 10 किलोवाट से ज्यादा बिजली देने के मकसद से बनाया गया है।
कंपनी ने सोशल मीडिया पर एक एनिमेशन भी दिखाया है, जिसमें दिखाया गया है कि यह टावर चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर कैसे उतरेगा और खुलेगा? ताकि वहां बनने वाले लूनर बेस को बिजली दी जा सकेगी।
जुलाई में सामने आई पावर टावर की बनावट
इसी साल जुलाई में इसका परीक्षण किया गया था, जिसमें पावर टावर की मॉड्यूलर बनावट सामने आई। इसका मतलब है कि इसे कई दूसरे टावर्स के साथ जोड़कर चंद्रमा पर एक बड़ा ऊर्जा नेटवर्क बनाया जा सकता है।
यह हनीबी रोबोटिक्स की तकनीक पर बना है और LAMPS को नासा के जॉनसन स्पेस सेंटर में 2024 में टेस्ट किया गया था। ब्लू ओरिजन का मानना है कि यह सोलर टावर नासा के योजनाबद्ध मून बेस का हिस्सा होगा।
नासा का लक्ष्य है कि 2032 तक उनका मून बेस पूरी तरह से काम करने लगे। साफ है कि हम चंद्रमा पर रहने के एक कदम और करीब आ गए हैं।