बिल गेट्स ने AI के लिए नियम बनाने में अमेरिकी नेतृत्व पर दिया जोर
बिल गेट्स चाहते हैं कि अमेरिका आगे बढ़कर आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) नियमों में अगुवाई करे। उन्होंने चेतावनी दी है कि अगर, सरकारी नियम नहीं बनाए गए तो हालात बेहद खराब हो सकते हैं।
हाल ही में एक साक्षात्कार में उन्होंने राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की इसलिए आलोचना की क्योंकि वे फेडरल निगरानी का विरोध कर रहे थे। गेट्स ने इस बात पर जोर दिया कि AI इतनी ताकतवर तकनीक है, जो समाज में बड़े बदलाव ला सकती है।
अंतरराष्ट्रीय सहयोग मांगा
गेट्स ने AI नियमों पर दुनियाभर में सहमति बनाने की तुलना शीत युद्ध के दौरान हुई बातचीत से की। उन्होंने कहा कि यह काम उससे भी कहीं ज्यादा मुश्किल है और इसके लिए अंतरराष्ट्रीय सहयोग बहुत जरूरी है।
उन्होंने यह भी करके दिखाया कि AI कितनी आसानी से टेलर स्विफ्ट के अंदाज में गाना लिख सकता है। इस पर उन्होंने कहा, "यह (गाना बनाना) तो आसान है, लेकिन वैश्विक सहमति बनाना कहीं ज्यादा मुश्किल है।"