LOADING...
किसानों के लिए भारत-विस्तार AI टूल कल होगा लॉन्च, जानिए क्या करेगा यह काम
किसानों के लिए भारत-विस्तार AI टूल कल होगा लॉन्च

किसानों के लिए भारत-विस्तार AI टूल कल होगा लॉन्च, जानिए क्या करेगा यह काम

Feb 16, 2026
06:58 pm

क्या है खबर?

भारत-विस्तार नाम का नया आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) आधारित मल्टीलिंगुअल टूल लॉन्च करेगा। इसे किसानों को उनकी अपनी भाषा में जानकारी देने के लिए तैयार किया गया है। किसान मोबाइल ऐप या सिर्फ एक फोन कॉल के जरिए इस सेवा का उपयोग कर सकेंगे। जयपुर में केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान और राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा इसे लॉन्च करेंगे। किसान 155261 नंबर डायल कर इस डिजिटल सेवा से जुड़ सकेंगे।

काम

क्या करेगा यह काम?

भारत-विस्तार फसल की प्लानिंग, खेती के तरीके, कीट नियंत्रण, मौसम पूर्वानुमान और बाजार भाव जैसी जानकारी देगा। साथ ही, यह सरकारी योजनाओं की पात्रता, आवेदन प्रक्रिया और शिकायत समाधान में भी मदद करेगा। लॉन्च के बाद किसान PM-KISAN, फसल बीमा योजना, सॉइल हेल्थ कार्ड और किसान क्रेडिट कार्ड सहित कई प्रमुख केंद्रीय योजनाओं की जानकारी आसानी से पा सकेंगे। इसके साथ ही मौसम और कीटों से जुड़े समय-समय पर अलर्ट भी मिलेंगे।

घोषणा

बजट में हुई थी घोषणा

इस योजना की घोषणा वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने बजट 2026-27 में की थी। उन्होंने बताया था कि यह टूल एग्रीस्टैक पोर्टल और ICAR के कृषि पैकेज को AI सिस्टम से जोड़ेगा। इसका मकसद खेती की उत्पादकता बढ़ाना और किसानों को बेहतर निर्णय लेने में मदद करना है। सरकार ने अगले वित्त वर्ष के लिए इस परियोजना पर 150 करोड़ रुपये का प्रावधान किया है। शुरुआत में यह हिंदी और अंग्रेजी में उपलब्ध होगा।

Advertisement

प्लेटफॉर्म

नेशनल डिजिटल बैकबोन बनेगा प्लेटफॉर्म

भारत-विस्तार को केवल एक ऐप नहीं बल्कि राष्ट्रीय डिजिटल ढांचे के रूप में तैयार किया जा रहा है। यह केंद्र और राज्य की प्रणालियों को जोड़ते हुए काम करेगा और राज्यों की स्वायत्तता भी बनाए रखेगा। इसमें AI स्टार्टअप, तकनीकी कंपनियां और शोध संस्थान सहयोग करेंगे। यह इंडिया AI मिशन और भाषिणी जैसी पहलों से जुड़ा रहेगा। किसानों का फीडबैक सीधे सिस्टम में जाएगा, जिससे नीतियां और रिसर्च बेहतर बनाई जा सकेंगी।

Advertisement