IIT खड़गपुर में स्थापित होगा भारत का पहला फिजिकल AI स्कूल
भारतीय औद्योगिक संस्थान (IIT) खड़गपुर अब बेंजामिन गुप्ता स्कूल ऑफ फिजिकल आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) की स्थापना कर रहा है। यह भारत का अपनी तरह का पहला ऐसा स्कूल होगा, जो AI को असल दुनिया के व्यावहारिक उपयोगों के साथ जोड़ेगा। पूर्व छात्र विनोद गुप्ता और IIT KGP फाउंडेशन अमेरिका के सहयोग से बन रहे इस नए स्कूल का लक्ष्य यह समझना है कि AI रोबोटिक्स और फिजिकल सिस्टम के साथ मिलकर कैसे बेहतर तरीके से काम कर सकता है।
बेंजामिन गुप्ता स्कूल को मिलेंगे 35 करोड़
इस स्कूल में कुल 35 करोड़ रुपये का निवेश किया जाएगा। यह स्कूल इंटेलिजेंट रोबोटिक्स, फिजिक्स-बेस्ड मशीन लर्निंग और प्रायोगिक शोध पर खास ध्यान देगा।
IIT खड़गपुर के निदेशक प्रोफेसर सुमन चक्रवर्ती के मुताबिक, इस पहल का मकसद है कि मजबूत विज्ञान और स्मार्ट तकनीक को मिलाकर भरोसेमंद समाधान तैयार किए जा सकें। इस स्कूल का नाम विनोद गुप्ता के दिवंगत बेटे बेंजामिन गुप्ता की याद में रखा गया है।