बीट्स ने भारत में नए होडफोन किए लॉन्च, अपनी पसंद का दे सकते हैं लुक
बीट्स ने अपने नए फ्लैगशिप हेडफोन बीट्स 360 को बाजार में उतार दिया है। ये अब भारत समेत दुनियाभर में मिल रहे हैं। इनकी सबसे बढ़िया बात यह है कि आप ईयर और हेडबैंड के कुशन बदल सकते हैं। अलग-अलग रंग और मटेरियल के कुशन लगाकर आप हेडफोंस को अपनी पसंद का लुक दे सकते हैं।
कितनी है इनकी कीमत?
भारत में बीट्स 360 की कीमत 42,900 रुपये रखी गई है, वहीं अमेरिका में यह 349.99 डॉलर (करीब 33,000 रुपये) में उपलब्ध है।
ये ब्लैक, क्लाउड, पिंक और स्काई रंगों में आते हैं। अगर, आप बाद में इनका लुक बदलना चाहें तो अतिरिक्त कुशन किट 6,900 रुपये में अलग से खरीदी जा सकती है। इन हेडफोन्स में अपग्रेडेड ड्राइवर्स और कस्टमाइज्ड एकॉस्टिक डिजाइन का इस्तेमाल किया गया है, जिसकी वजह से बेहतरीन साउंड क्वालिटी मिलती है।
ये ब्लूटूथ 5.3 को सपोर्ट करते हैं और ऐपल के साथ-साथ एंड्रॉयड दोनों ही डिवाइस के साथ काम करते हैं। एक्टिव नॉइज कैंसलेशन चालू होने पर भी ये 32 घंटे तक की बैटरी लाइफ देते हैं और आसानी से साथ ले जाने के लिए इन्हें फोल्ड भी किया जा सकता है।