हाई ब्लड प्रेशर को 2 साल तक नियंत्रित करने के लिए आ गई बैक्ड्रोस्टेट
एक नई दवा आई है, जिसका नाम बैक्ड्रोस्टेट है। यह उन लोगों के लिए बड़ी उम्मीद लेकर आई है, जिन्हें प्राइमरी एल्डोस्टेरोनिस्म नाम की बीमारी की वजह से हाई ब्लड प्रेशर (BP) रहता है। यह एक काफी आम बीमारी है।
सर्जरी कराने के बजाय यह गोली सीधे उस एंजाइम को निशाना बनाती है, जो इस समस्या की जड़ है। इसकी खासियत यह है कि इसे लेना बंद करने के बाद भी इसका असर लंबे समय तक रहता है।
प्रोफेसर मॉरिस ब्राउन की अगुवाई में हुए एक छोटे से शोध में देखा गया कि मरीजों का ब्लड प्रेशर कम हुआ और 2 साल तक कम ही बना रहा।
अमेरिका में मिली दवा को मंजूरी
इस साल की शुरुआत में बैक्ड्रोस्टेट को अमेरिका में मंजूरी मिल चुकी है। उम्मीद की जा रही है कि यह जल्द ही राष्ट्रीय स्वास्थ सेवा (NHS) के जरिए भी लोगों तक पहुंच सकेगी।
फिलहाल इस दवा का एक बड़ा ट्रायल चल रहा है। अगर, यह दवा वाकई हार्मोन बनाने वाली कोशिकाओं को खत्म करके काम करती है तो इस तरह के हाई ब्लड प्रेशर का पता लगाना और उसका इलाज करना काफी आसान हो जाएगा। इससे बहुत सारे लोग सर्जरी से बच पाएंगे।