Page Loader
अंतरराष्ट्रीय स्पेस स्टेशन पहुंचे शुभांशु शुक्ला का हुआ जोरदार स्वागत, देखें वीडियो
अंतरराष्ट्रीय स्पेस स्टेशन पहुंचे शुभांशु शुक्ला का हुआ जोरदार स्वागत

अंतरराष्ट्रीय स्पेस स्टेशन पहुंचे शुभांशु शुक्ला का हुआ जोरदार स्वागत, देखें वीडियो

Jun 26, 2025
06:15 pm

क्या है खबर?

भारतीय अंतरिक्ष यात्री शुभांशु शुक्ला 3 अन्य अंतरिक्ष यात्रियों के साथ अंतरराष्ट्रीय स्पेस स्टेशन (ISS) पहुंच गए हैं। चारों अंतरिक्ष यात्री एक्सिओम-4 मिशन के तहत करीब 2 हफ्तों के लिए स्टेशन पर गए हैं। स्टेशन पर पहुंचने के बाद वहां पहले से मौजूद एक्सपीडिशन 53 के सदस्यों ने चारों यात्रियों का गर्मजोशी से जोरदार स्वागत किया। बता दें, यह मिशन अंतरिक्ष क्षेत्र में भारत के लिए एक बड़ी उपलब्धि है, क्योंकि पहली बार कोई भारतीय ISS तक पहुंचा है।

ट्विटर पोस्ट

देखें वीडियो

मिशन

क्या है एक्सिओम-4 मिशन?

एक्सिओम-4 मिशन एक निजी अंतरिक्ष यात्रा कार्यक्रम है, जिसे अमेरिकी कंपनी एक्सिओम स्पेस चला रही है। इसका उद्देश्य वैज्ञानिक प्रयोगों और तकनीकी परीक्षणों के जरिए भविष्य की अंतरिक्ष यात्राओं की तैयारी करना है। इस मिशन में अंतरिक्ष यात्री स्पेस स्टेशन पर 60 से ज्यादा वैज्ञानिक परीक्षण करेंगे। यह निजी अंतरिक्ष मिशन भारत सहित कई देशों के बीच सहयोग का उदाहरण है और अंतरिक्ष में निजी भागीदारी को बढ़ावा देता है।