आसुस ने लॉन्च किया VM441 AiO कंप्यूटर, मिलेंगे AI फीचर
आसुस ने अपना नया VM441 AiO कंप्यूटर बाजार में उतार दिया है। यह क्वाल्कॉम के स्नैपड्रैगन X प्रोसेसर से लैस है। यह बेहद पतला कंप्यूटर 24-इंच की डिस्प्ले के साथ आता है और इसमें आपको 512GB या 1TB SSD स्टोरेज का विकल्प मिलेगा।
इस डिवाइस की शुरुआती कीमत 1.01 लाख रुपये तय की गई है। ग्राहक इसे नो-कॉस्ट EMI पर भी खरीद सकते हैं, जिसकी शुरुआत 5,666 रुपये प्रति महीने से होती है।
इतना ही नहीं, चुनिंदा बैंक कार्डों पर EMI ट्रांजेक्शन करने पर 2,500 रुपये तक का कैशबैक भी पा सकते हैं।
AI फीचर्स के साथ फुल HD टचस्क्रीन
VM441 में आपको फुल HD टचस्क्रीन मिलती है, जो शानदार व्यूइंग एंगल्स और जानदार रंगों के साथ आती है। यह स्क्रीन ऑफिस के काम और लगातार फिल्में या शो देखने के लिए बेहतरीन है।
स्नैपड्रैगन X चिप की वजह से इसमें आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) की खास क्षमताएं हैं, जिससे आप एक साथ कई काम बिना किसी रुकावट के कर सकते हैं।
इसमें डॉल्बी एटमॉस स्पीकर्स, AI नॉइज कैंसिलेशन और प्राइवेसी शटर के साथ विंडोज हेलो-रेडी कैमरा भी दिया गया है। इस AiO के साथ आपको वायरलेस कीबोर्ड और माउस का सेट, माइक्रोसॉफ्ट ऑफिस होम 2024 का लाइफटाइम एक्सेस और एक साल के लिए माइक्रोसॉफ्ट 365 बेसिक का सब्सक्रिप्शन मुफ्त मिलता है।