Loading...
अमेरिका में अंतरिक्ष यात्री भी करते हैं वोट, ISS से कैसे डाला जाता है मत?
अंतरिक्ष से भी मतदान करते हैं अमेरिकी नागरिक

अमेरिका में अंतरिक्ष यात्री भी करते हैं वोट, ISS से कैसे डाला जाता है मत?

Nov 04, 2026
06:29 pm

क्या है खबर?

अमेरिका में चुनाव के दौरान सिर्फ जमीन पर रहने वाले लोग ही नहीं, बल्कि अंतरिक्ष में मौजूद अमेरिकी नागरिक भी अपने मताधिकार का इस्तेमाल करते हैं। मध्यावधि चुनाव में नासा के अंतरिक्ष यात्री अनिल मेनन ने अंतरराष्ट्रीय स्पेस स्टेशन (ISS) से अपना वोट डाला। उन्होंने सोशल मीडिया पर एक वीडियो साझा कर बताया कि अंतरिक्ष में रहते हुए मतदान की प्रक्रिया कैसे पूरी की जाती है। उनके साथ स्टेशन पर मौजूद दो अन्य अमेरिकी नागरिकों ने भी वोट किया।

तरीका

ISS से कैसे भेजा जाता है वोट?

अंतरिक्ष यात्रियों को सबसे पहले अनुपस्थित मतदाता के तौर पर वोट डालने के लिए आवेदन करना होता है। इसके बाद उन्हें इलेक्ट्रॉनिक मतपत्र दिया जाता है।

मेनन ने अपने कंप्यूटर पर मतदान फॉर्म भरा और उसे सुरक्षित तरीके से टेक्सास के हैरिस काउंटी भेज दिया। इसके लिए उनके कमरे को ही मतदान केंद्र बनाया गया।

मतपत्र को एन्क्रिप्ट करके सैटेलाइट के जरिए न्यू मैक्सिको स्थित नासा की व्हाइट सैंड्स टेस्ट फैसिलिटी भेजा जाता है।

मतदान

1997 में पहली बार अंतरिक्ष से हुआ मतदान

अमेरिकी अंतरिक्ष यात्री 1997 से अंतरिक्ष में रहते हुए चुनाव में वोट डाल रहे हैं।

इससे पहले 1996 के आम चुनाव में अंतरिक्ष यात्री जॉन ब्लाहा मतदान नहीं कर पाए थे। इसके बाद टेक्सास की विधायिका ने अंतरिक्ष यात्रियों को अंतरिक्ष से वोट देने की अनुमति दी।

नासा के मुताबिक, डेविड वुल्फ अंतरिक्ष से मतदान करने वाले पहले अमेरिकी नागरिक थे। उन्होंने 1997 में मीर स्पेस स्टेशन से ह्यूस्टन के स्थानीय चुनाव में अपना वोट डाला था।

ADVERTISEMENT

अन्य

अंटार्कटिका से भी वोट डालते हैं अमेरिकी नागरिक

अंतरिक्ष के अलावा अंटार्कटिका में तैनात अमेरिकी नागरिक भी चुनाव में हिस्सा लेते हैं।

वहां मौजूद मैकमर्डो, एमंडसन-स्कॉट और पामर रिसर्च स्टेशन पर काम करने वाले लोग अनुपस्थित मतदाता के तौर पर वोट मांग सकते हैं। हालांकि, यहां डाक पहुंचने में 2 से 3 सप्ताह लग सकते हैं।

अलास्का के दूर-दराज के गांवों में भी मतदान के लिए विमान और हेलीकॉप्टर से डाक पहुंचाई जाती है। खराब मौसम के कारण कई बार मतपत्र समय पर पहुंचना मुश्किल हो जाता है।

ADVERTISEMENT