अंतरिक्ष यात्री अनिल मेनन ने अपने सोशल मीडिया पर अंतरिक्ष से ली गई एक बेहद खूबसूरत तस्वीर पोस्ट की है। यह तस्वीर उन्होंने केवल अपने आईफोन से खींची है, जिसमें ध्रुवीय ज्योति (ऑरोरा) साफ दिख रही है। यह तस्वीर बिना किसी एडिटिंग के ली गई है।
3 सेकेंड के नाइट एक्सपोजर में ऑरोरा के चमकीले रंग साफ दिखाई दे रहे हैं। इसमें कनाडा आर्म भी दिख रहा है।
मेनन ने लिखा कि ऑरोरा और कनाडा आर्म एक बार फिर साथ आ गए हैं और उनकी जोड़ी कमाल की लग रही है।
मेनन ने बताया कैसे ली थी तस्वीर
एक यूजर ने उनसे पूछा कि उन्होंने फोन से अंतरिक्ष की इतनी साफ तस्वीर कैसे ली? इसके जवाब में मेनन ने बताया कि उनके आईफोन में 3 सेकेंड का नाइट एक्सपोजर मोड था। इसी का इस्तेमाल करके वे ठीक वैसा ही दृश्य कैमरे में कैद कर पाए, जैसा उन्होंने अपनी खिड़की से देखा था।
उन्होंने एक और अपडेट देते हुए बताया कि इस सप्ताह अंतरिक्ष यात्री ल्यूक डेलानी और जेसिका वॉटकिन्स कनाडा आर्म का इस्तेमाल करेंगे। वे इसकी मदद से आने वाले सिग्नेस अंतरिक्ष यान को पकड़ेंगे। मेनन ने लोगों से अपील की है कि वे इस महत्वपूर्ण काम पर नजर रखें।