वेस्ट मिडलैंड्स में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) आधारित कैमरों का ट्रायल किया गया, जिसमें केवल 2 सप्ताह में ही करीब 19,000 खतरनाक ड्राइविंग घटनाएं सामने आईं।
इनमें से ज्यादातर मामले गाड़ी चलाते समय मोबाइल फोन के इस्तेमाल या सीट बेल्ट न लगाने के थे।
एक तस्वीर में तो कोई शख्स गाड़ी चलाते हुए शराब की बोतल से पीता हुआ भी दिखा। यह ट्रायल बर्मिंघम के लेडीवुड फायर स्टेशन और वॉल्वरहैम्प्टन के फॉलिंग्स पार्क में हुआ।
11,045 सीट बेल्ट उल्लंघन दर्ज किए
केवल लेडीवुड में ही 11,045 लोगों ने सीट बेल्ट नहीं लगाई थी और 1,163 लोग फोन पर बात करते पाए गए, वहीं फॉलिंग्स पार्क में 6,030 सीट बेल्ट और 757 फोन उल्लंघन के मामले सामने आए।
ट्रायल के दौरान ऐसी भी तस्वीरें मिलीं, जिनमें लोग गाड़ी चलाते हुए गुब्बारे से कुछ सूंघते हुए या शराब की बोतल से पीते हुए दिख रहे थे।
हालांकि, इस बार किसी पर जुर्माना नहीं लगाया गया, लेकिन विशेषज्ञों का मानना है कि AI सड़कों को ज्यादा सुरक्षित बनाने में अहम भूमिका निभा सकता है।
यह दिखाएगा कि सबसे ज्यादा बदलाव की जरूरत कहां है। कॉवेंट्री यूनिवर्सिटी में ट्रांसपोर्ट सेफ्टी के एसोसिएट प्रोफेसर डॉ क्रिस्टोफ बैस्टियन ने कहा, "ये कैमरे लोगों के व्यवहार को मापने का एक ऑब्जेक्टिव तरीका बताते हैं।"