ऐपल आज लॉन्च करेगी अपना फोल्डेबल आईफोन अल्ट्रा
ऐपल बुधवार (9 सितंबर) को अपना बहुप्रतीक्षित फोल्डेबल आईफोन पेश करने जा रही है, जिसे V68 कोडनेम और आईफोन अल्ट्रा नाम दिया गया है।
लगभग 20 सालों में यह आईफोन का सबसे बड़ा बदलाव होगा। इसमें 7.8-इंच की फोल्डेबल अंदरूनी स्क्रीन और 5.5-इंच की बाहरी डिस्प्ले मिलेगी।
शुरुआत में कंपनी ने इसकी कीमत 1,999 डॉलर (करीब 1.9 लाख रुपये) रखने का लक्ष्य रखा था। हालिया, चर्चाओं में इस फोल्डेबल फोन की कीमत 2,199 डॉलर (करीब 2.1 लाख रुपये) तक रखने की बात सामने आई है।
टिम कुक ने लाई फोल्डेबल फोन के विकास में तेजी
ऐपल ने फोल्डेबल टेक्नोलॉजी पर सालों काम किया, लेकिन इसकी रफ्तार तब बढ़ी, जब टिम कुक ने 2020 में देखा कि एशिया में प्रतिद्वंद्वी कंपनियों के फोल्डेबल फोन कितनी अच्छी बिक्री कर रहे थे।
कंपनी ने स्क्रीन में आने वाली क्रीज जैसी मुश्किलों को दूर करने के लिए एक नया टाइटेनियम-एल्यूमीनियम हिंज बनाया। साथ ही, फ्लेक्सिबल ग्लास बनाने के लिए कोर्निंग के साथ मिलकर काम किया।
फोल्डेबल फोन के लिए वैश्विक बाजार में तेजी आने से वॉल स्ट्रीट के अनुमानों के मुताबिक इस साल करीब 70 लाख से एक करोड़ यूनिट्स तक की बिक्री हो सकती है। यह जॉन टर्नस के नेतृत्व में ऐपल का पहला बड़ा लॉन्च भी है।