WWDC 2026: ऐपल पेश करेगा सिरी का अपडेट वर्जन, जानिए क्या मिलेगा बदलाव
ऐपल के WWDC 2026 में सिरी को एक बड़ा अपग्रेड मिलने वाला है। जल्द ही आप इस आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) सिरी से इंसानों जैसी स्वाभाविक बातचीत कर सकेंगे। यह अनुभव बिल्कुल ChatGPT जैसा होगा।
इसके साथ ही, आपकी पूरी बातचीत की हिस्ट्री आईक्लाउड के जरिए आपके सभी ऐपल डिवाइस पर सिंक हो जाएगी।
इसका मतलब है कि आप अपने आईफोन पर बातचीत शुरू कर सकते हैं और मैक पर उसे वहीं से आगे बढ़ा सकते हैं। कुछ फीचर्स धीरे-धीरे ही सभी के लिए उपलब्ध हो पाएंगे क्योंकि इन्हें चलाने के लिए बहुत ज्यादा क्लाउड पावर की जरूरत होगी।
iOS 27 के साथ सिरी बीटा आया
ऐपल ने सिरी के इस नए वर्जन को अभी बीटा बताया है। इसलिए इसे धीरे-धीरे ही सभी के लिए जारी किया जाएगा, ताकि इसमें आने वाली कमियों को ठीक किया जा सके।
यह अपडेट iOS 27 के साथ आएगा और आईफोन 12 से लेकर नए आईफोन 18 और लेटेस्ट SE तक सभी डिवाइस पर काम करेगा। प्राइवेसी को ध्यान में रखते हुए आपको अपनी चैट हिस्ट्री को 30 दिन, एक साल या कभी भी डिलीट करने का विकल्प मिलेगा। यह फैसला पूरी तरह आपका होगा।