ऐपल आईफोन 18 प्रो 9 सितंबर को होगा लॉन्च, जानिए क्या होंगे फीचर
ऐपल 9 सितंबर को नया आईफोन 18 प्रो और प्रो मैक्स लॉन्च करने जा रही है। इनमें तेज A20 प्रो चिप मिलेगी, डायनामिक आइलैंड पहले से छोटा होगा और फेस ID के कुछ हिस्से स्क्रीन के नीचे चले जाएंगे।
कैमरे भी अपग्रेड किए जाएंगे और डार्क चेरी जैसे नए रंग के विकल्प भी सामने आ सकते हैं। अगर, आप स्टैंडर्ड आईफोन 18 या अगली जनरेशन के आईफोन एयर का इंतजार कर रहे थे तो इस बार वे लॉन्च नहीं होंगे।
कितनी होगी आईफोन प्रो की कीमत?
भारत में आईफोन 18 प्रो की शुरुआती कीमत 1.39 लाख रुपये हो सकती है, वहीं आईफोन 18 प्रो मैक्स की कीमत 1.59 लाख रुपये तक जा सकती है, जो कि आईफोन 18 प्रो से करीब 5,000 रुपये ज्यादा होगी।
स्क्रीन का साइज 6.3 इंच (प्रो) और 6.9 इंच (प्रो मैक्स) ही रहेगा, लेकिन कैमरे में बेहतर कम रोशनी वाली तस्वीरें और डेप्थ कंट्रोल के लिए वेरिएबल-अपर्चर वाला मेन लेंस जैसे सुधार देखने को मिलेंगे। नए चिप और मॉडेम की वजह से बैटरी लाइफ भी पहले से बेहतर होने की उम्मीद है।