ऐपल ने जारी किया OS 27 पब्लिक बीटा, जानिए क्या मिलेंगे सुधार
ऐपल ने अपने OS 27 लाइनअप के पब्लिक बीटा रिलीज कर दिए हैं। इस लाइनअप में iOS 27, मैक OS 27 गोल्डन गेट, आईपैड OS 27, वॉच OS 27, टीवी OS 27 और विजन OS 27 शामिल हैं।
अगर, आपके पास ऐपल ID है तो आप बिना डेवलपर अकाउंट के भी इन्हें आजमा सकते हैं। इन नए अपडेट्स में आईफोन पर ऐप्स का खुलना (लॉन्च होने) और भी स्मूथ होने का भरोसा दिया गया है। साथ ही, सिरी में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) के कुछ बड़े अपग्रेड्स भी किए गए हैं।
सिरी हो गया पहले से स्मार्ट
iOS 27 में सिरी पहले से कहीं ज्यादा स्मार्ट हो गया है। अब इसमें कॉन्टेक्स्ट ट्रैकिंग, मल्टी-स्टेप एक्शन्स, स्क्रीन रीडिंग और प्राइवेट डाटा सर्च जैसे कई फीचर्स मिलेंगे।
हालांकि, ये खास फीचर्स अभी सिर्फ आईफोन 15 प्रो या उससे नए मॉडल्स के यूजर्स के लिए ही उपलब्ध हैं। अगर, बाकी अपडेट्स पर नजर डालें तो एयरड्रॉप अब पहले से ज्यादा तेज हो गया है। सफारी ब्राउजर में टैब ग्रुप्स और एक्सटेंशन बनाने का तरीका और भी आसान बना दिया गया है।
मैक OS में प्रोडक्टिविटी टूल्स को बेहतर किया गया है, खासकर सिरी को। वॉच OS में एक नया स्टैंडअलोन वर्कआउट बडी फीचर जोड़ा गया है, वहीं, आईफैड OS में SSD की स्पीड बढ़ाई गई है और इसमें ऐपल पेंसिल से चलने वाली विजुअल इंटेलिजेंस भी शामिल की गई है।