ऐपल ने जारी किया iOS 27 बीटा 3, जानिए क्या मिलेंगे फीचर
ऐपल ने iOS 27 बीटा 3 जारी कर दिया है, जिसमें ढेरों नए फीचर्स देखने को मिलेंगे। इसमें सबसे खास 'लाइव रिकग्निशन' है। यह एक आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) टूल है, जो आपके कैमरे को चीजें पहचानने और आप जो देख रहे हैं उसके बारे में पूछे गए सवालों का जवाब देने की सुविधा देता है।
सिरी को भी नए वॉयस कस्टमाइजेशन ऑप्शन्स के साथ अपडेट किया गया है। ऐप आइकंस, फोटोज (अब स्टार रेटिंग के साथ), शॉर्टकट्स, मैप्स, एयरपॉड्स और लॉक स्क्रीन में भी अपडेट आए हैं, जिससे पूरा अनुभव पहले से कहीं ज्यादा बेहतर हो जाएगा। इसके अलावा, भारतीय कैरियर्स पर अब तेज 5G प्लस का सपोर्ट भी मिलेगा।
किसके लिए उपलब्ध होगा यह अपडेट?
अगर, आपके पास आईफोन 11 या इससे नया मॉडल है तो आप इसे अपने फोन में इंस्टॉल कर सकते हैं। इसे पाने के लिए आपको ऐपल डेवलपर प्रोग्राम में साइन-इन करना होगा और अपने फोन की सेटिंग्स में जाकर बीटा अपडेट्स को ऑन करना होगा।
इससे पहले अपने फोन का बैकअप जरूर ले लें क्योंकि बीटा वर्जन में कुछ गड़बड़ियां (बग्स) आ सकती हैं।