Loading...
OpenAI और गूगल को टक्कर देने की तैयारी में ऐपल, बना रही नया AI एजेंट
OpenAI और गूगल को टक्कर देने की तैयारी में ऐपल

OpenAI और गूगल को टक्कर देने की तैयारी में ऐपल, बना रही नया AI एजेंट

Nov 20, 2026
01:30 pm

क्या है खबर?

ऐपल अपने आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) सिस्टम को पहले से ज्यादा सक्षम बनाने की तैयारी में है। कंपनी एक ऐसे एजेंट पर काम कर रही है, जो कंप्यूटर पर कई काम बिना बार-बार निर्देश मांगे कर सकेगा। ब्लूमबर्ग की रिपोर्ट के मुताबिक, यह टूल यूजर की जरूरत के अनुसार अलग-अलग ऐप्स इस्तेमाल करेगा, इंटरनेट पर जानकारी खोजेगा और सिस्टम से जुड़े काम भी संभालेगा। इसका मकसद कंप्यूटर के सामान्य कामों को आसान और तेज बनाना है।

भर्ती

नए इंजीनियर की भर्ती से मिली जानकारी

ऐपल की करियर वेबसाइट पर 17 नवंबर, 2026 को प्रकाशित एक नौकरी के विज्ञापन से इस प्रोजेक्ट का पता चला है।

कंपनी ने एजेंटिक AI के लिए वरिष्ठ इंजीनियरिंग मैनेजर की तलाश शुरू की है। विज्ञापन में ऐसे सिस्टम का जिक्र किया गया है, जो कंप्यूटर को किसी अनुभवी व्यक्ति की तरह इस्तेमाल कर सके।

यह जरूरत के हिसाब से ब्राउजर, अलग-अलग ऐप्स और दूसरी तकनीकों का सहारा लेकर कई काम पूरे करेगा।

भूमिका

दूसरे AI एजेंट से अलग होगी इसकी भूमिका

ऐपल इस तकनीक को विकसित करते समय सुरक्षा से जुड़े पहलुओं पर भी काम कर रही है।

कंपनी चाहती है कि एजेंट को जरूरी सुविधाएं मिलें, लेकिन यूजर की निजी जानकारी सुरक्षित रहे। इसके लिए अनुमति और सुरक्षा जांच की व्यवस्था बनाई जाएगी।

इस क्षेत्र में OpenAI, मेटा, गूगल और एंथ्रोपिक जैसी कंपनियां भी अपने उत्पाद पेश कर चुकी हैं। ऐसे में ऐपल भी कंप्यूटर पर खुद काम करने वाले AI की दौड़ में शामिल हो रही है।

ADVERTISEMENT

स्थिति

लॉन्चिंग को लेकर अभी स्थिति साफ नहीं

ब्लूमबर्ग की रिपोर्ट में बताया गया है कि ऐपल एजेंट को 2027 के आखिरी महीनों में पेश कर सकती है।

हालांकि, अभी इस पर काम शुरुआती स्तर पर है, इसलिए लॉन्च की तारीख आगे भी बढ़ सकती है। कंपनी ने इसके बारे में कोई आधिकारिक बयान नहीं दिया है। फिलहाल यह भी तय नहीं है कि यह सुविधा सिरी में जोड़ी जाएगी या अलग से उपलब्ध होगी।

किन उपकरणों पर इसे इस्तेमाल किया जा सकेगा, इसकी जानकारी भी नहीं है।

ADVERTISEMENT