ऐपल का AI हेल्थ कोच वॉचओएस 27 के साथ नहीं होगा लॉन्च
ऐपल का चर्चित आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) हेल्थ कोच 'प्रोजेक्ट मलबेरी' वॉचओएस 27 के साथ शायद नहीं आ पाएगा।
यह फीचर आपके हेल्थ डाटा और शायद कैमरे के इनपुट का इस्तेमाल कर पर्सनलाइज्ड वेलनेस टिप्स देने वाला था, लेकिन कंपनी के अंदर हुए कुछ बदलावों के चलते इसे आगे बढ़ा दिया गया है। अब इसके iOS 27 के बाद ही लॉन्च होने की उम्मीद है।
वॉचओएस 27 में हार्ट रेट ट्रैकिंग में सुधार
AI कोच के बिना भी वॉचओएस 27 जल्द ही रिलीज होने वाला है। इसमें परफॉरमेंस और उन फीचर्स को बेहतर बनाने पर जोर दिया गया है, जिनका इस्तेमाल आप पहले से करते हैं। इसमें आपको बेहतर हार्ट रेट ट्रैकिंग मिलेगी।
इसके साथ ही एक नया वॉच फेस भी मिलेगा, जो मॉड्यूलर अल्ट्रा से प्रेरित है और पहले सिर्फ अल्ट्रा मॉडल्स के लिए उपलब्ध था।
सैटेलाइट से जुड़े कई फीचर्स भी इसमें दिए जाएंगे, जो बाद में कंपैटिबल ऐपल वॉच मॉडल्स तक पहुंच सकते हैं। साथ ही, सैटेलाइट मैसेजिंग के जरिए फोटो शेयर करने की सुविधा भी मिलेगी। रिडिजाइन किया गया हेल्थ ऐप भी तैयार किया जा रहा है। हालांकि, इसे iOS 27 के साथ ही लॉन्च किया जा सकता है।