LOADING...
ऐपल ने 1 करोड़ फोल्डेबल आईफोन अल्ट्रा का दिया ऑर्डर, कब तक होगा लॉन्च?
ऐपल ने 1 करोड़ फोल्डेबल आईफोन अल्ट्रा का दिया ऑर्डर

ऐपल ने 1 करोड़ फोल्डेबल आईफोन अल्ट्रा का दिया ऑर्डर, कब तक होगा लॉन्च?

Jul 06, 2026
07:06 pm

क्या है खबर?

ऐपल अपने पहले फोल्डेबल आईफोन अल्ट्रा की लॉन्च तैयारी तेज कर चुकी है। 9टू5मैक की रिपोर्ट के अनुसार, ऐपल ने अपने सप्लायरों से करीब 1 करोड़ फोल्डेबल आईफोन अल्ट्रा तैयार करने की तैयारी करने को कहा है। यह पहले के अनुमान से ज्यादा है। रिपोर्ट में कहा गया है कि कंपनी को अपने पहले फोल्डेबल फोन की मांग पर काफी भरोसा है। इससे उसने उत्पादन बढ़ाने की योजना बनाई है और बड़े स्तर पर तैयारी शुरू कर दी है।

उत्पादन

आईफोन 18 प्रो सीरीज का भी बढ़ेगा उत्पादन

ऐपल आईफोन 18 प्रो और आईफोन 18 प्रो मैक्स की करीब 7 करोड़ यूनिट भी तैयार कर सकती है। इसके साथ ही, 2026 की दूसरी छमाही में प्रीमियम आईफोन मॉडल का कुल उत्पादन करीब 8 करोड़ यूनिट तक पहुंचने की उम्मीद है। कंपनी ने सप्लायरों को कुछ जरूरी कंपोनेंट सुरक्षित रखने के निर्देश दिए हैं, ताकि भविष्य में किसी तरह की चिप या पार्ट्स की कमी का असर उत्पादन पर न पड़े।

कीमत

कीमत हो सकती है अब तक सबसे ज्यादा

रिपोर्ट्स के अनुसार, फोल्डेबल आईफोन अल्ट्रा की शुरुआती कीमत करीब 2,500 डॉलर (लगभग 2.40 लाख रुपये) हो सकती है। वहीं ज्यादा स्टोरेज वाले मॉडल की कीमत 3,000 डॉलर (करीब 2.90 लाख रुपये) तक पहुंच सकती है। अगर यह जानकारी सही साबित होती है, तो यह ऐपल का अब तक का सबसे महंगा आईफोन होगा। इसकी कीमत मौजूदा प्रो मैक्स मॉडल से भी काफी ज्यादा रहने की संभावना है।

Advertisement

लॉन्च

कब होगा लॉन्च?

ऐपल इस साल सितंबर में आईफोन 18 प्रो, आईफोन 18 प्रो मैक्स और फोल्डेबल आईफोन अल्ट्रा पेश कर सकती है। हालांकि, फोल्डेबल मॉडल की बिक्री कुछ समय बाद शुरू होने की संभावना है, क्योंकि इसका निर्माण सामान्य आईफोन की तुलना में अधिक जटिल माना जा रहा है। वहीं, स्टैंडर्ड आईफोन 18 मॉडल को 2027 तक टाला जा सकता है, जिससे मौजूदा आईफोन 17 सीरीज की बिक्री को अधिक समय मिल सके।

Advertisement