आईफोन 18 प्रो का डिजाइन क्यों होगा आईफोन 17 प्रो से ज्यादा मोटा?
क्या है खबर?
टेक दिग्गज ऐपल इस साल सितंबर में अपनी आईफोन 18 सीरीज लॉन्च कर सकती है। आधिकारिक लॉन्च से पहले इस स्मार्टफोन सीरीज के डिजाइन और फीचर्स से जुड़ी कई जानकारियां ऑनलाइन लीक हो गई हैं। एक नए लीक रिपोर्ट के अनुसार, आईफोन 18 प्रो और आईफोन 18 प्रो मैक्स पहले के मॉडल्स के मुकाबले ज्यादा मोटे हो सकते हैं। माना जा रहा है कि कंपनी इस बार कैमरा और बैटरी में बड़े बदलाव करने की तैयारी कर रही है।
वजह
क्यों मोटा होगा आईफोन 18 प्रो का डिजाइन?
रिपोर्ट के मुताबिक, आईफोन 18 प्रो का डिजाइन मोटा होने की सबसे बड़ी वजह नया वेरिएबल अपर्चर कैमरा सिस्टम हो सकता है। यह कैमरा अलग-अलग रोशनी में बेहतर तस्वीरें लेने में मदद करेगा और फोटो की क्वालिटी भी बेहतर होगी। इसी नए कैमरा हार्डवेयर को फिट करने के लिए फोन की बॉडी पहले से थोड़ी मोटी बनाई जा सकती है। इससे कैमरे की क्षमता में भी सुधार देखने को मिल सकता है।
उम्मीद
बड़ी बैटरी मिलने की भी उम्मीद
मोटे डिजाइन का फायदा बैटरी पर भी देखने को मिल सकता है। रिपोर्ट में दावा किया गया है कि आईफोन 18 प्रो में पहले से बड़ी बैटरी दी जा सकती है। वहीं आईफोन 18 प्रो मैक्स में भी बैटरी क्षमता बढ़ने की उम्मीद है। अगर ऐसा होता है, तो यूजर्स को लंबे समय तक बैटरी बैकअप मिल सकता है और बार-बार फोन चार्ज करने की जरूरत कम पड़ सकती है।
अन्य
दूसरे फीचर्स भी हुए लीक
कई सारे लीक रिपोर्ट में यह भी कहा गया है कि नई आईफोन 18 प्रो सीरीज में 2nm चिपसेट, छोटा डायनामिक आइलैंड और बेहतर रियर ग्लास डिजाइन मिल सकता है। कुछ बाजारों में कंपनी अपना इन-हाउस मॉडेम भी इस्तेमाल कर सकती है। हालांकि, ऐपल ने अभी इन जानकारियों की आधिकारिक पुष्टि नहीं की है। ऐसे में लॉन्च तक डिजाइन और फीचर्स में कुछ बदलाव भी संभव माने जा रहे हैं।