ऐपल पे केवल एक्सिस बैंक के वीजा और मास्टर क्रेडिट कार्ड पर करेगा काम
टेक्नोलॉजी
भारत में अब ऐपल पे की शुरुआत हो गई है। इसकी मदद से आप अपने आईफोन, आईपैड या ऐपल वॉच से सीधे भुगतान कर पाएंगे। फिलहाल यह सुविधा केवल एक्सिस बैंक के वीजा और मास्टरकार्ड क्रेडिट कार्ड्स के साथ ही काम करेगी, जिन्हें ऐपल वॉलेट से जोड़ा गया है।
ब्लिंकिट और जोमैटो पर भी कर सकेंगे भुगतान
ऐपल पे से भुगतान करना बेहद आसान है। आपको बस अपने डिवाइस को कांटेक्टलेस रीडर के पास लाना होगा और फेस ID या टच ID से भुगतान की पुष्टि करनी होगी।
ब्लिंकिट और जोमैटो जैसी जगहों पर आप पहले से ही ऐपल पे का इस्तेमाल कर सकते हैं। पेटीएम जैसे भुगतान सेवा प्रदाता के साथ मिलकर ऐपल ने इस सर्विस को बड़े मर्चेंट नेटवर्क तक पहुंचाया है।
टोकनइजेशन तकनीक के कारण आपके कार्ड की जानकारी पूरी तरह सुरक्षित रहती है। आपको अपने कार्ड पर मिलने वाले रिवॉर्ड भी हमेशा की तरह मिलते रहेंगे।