ऐपल ने पेश किया मैकOS 27.2 गोल्डन गेट अपडेट, सिरी में मिलेगा कई भाषाओं का सपोर्ट
टेक्नोलॉजी
ऐपल का नया मैकOS 27.2 गोल्डन गेट अपडेट आ गया है। इस अपडेट में चमक और वॉल्यूम कंट्रोल करने वाले स्लाइडर में कई बेहतर बदलाव किए गए हैं।
साथ ही सबसे खास बात यह है कि अब सिरी फ्रेंच, जापानी, कोरियन, पुर्तगाली और स्पेनिश भाषा भी समझ पाएगी।
सिरी मैसेजेज ऐप में एक्शन सुझाएगी
सिरी अब आपकी पुरानी चैट को समझकर मैसेजेज ऐप में ही कैलेंडर और रिमाइंडर जैसे ऐप्स के लिए काम के सुझाव दे सकती है।
इस अपडेट में कई बग फिक्स और सुरक्षा से जुड़े सुधार भी शामिल हैं, जिससे आपका मैक और बेहतर तरीके से काम करेगा।
अगर, आप यह अपडेट पाना चाहते हैं तो अपने मैक पर 'सिस्टम सेटिंग्स' में जाकर 'जनरल' पर क्लिक करें और 'सॉफ्टवेयर अपडेट' में जाकर इसे चेक कर सकते हैं।