ऐपल जल्द ही ये नए स्मार्ट होम डिवाइस करने वाली है लॉन्च
क्या है खबर?
टेक दिग्गज कंपनी ऐपल जल्द ही अपने नए स्मार्ट होम डिवाइस को लॉन्च करने की योजना बना रही है। ब्लूमबर्ग रिपोर्ट के अनुसार, कंपनी ने कुछ प्रोडक्ट्स तैयार कर लिए हैं, लेकिन अभी तक उन्हें बाजार में नहीं उतारा है। रिपोर्ट में कहा गया है कि ऐपल अपने डिवाइस को लॉन्च करने से पहले कुछ जरूरी AI और सिरी फीचर्स के तैयार होने का इंतजार कर रहा है, इसलिए लॉन्च में देरी हो रही है।
डिवाइस
ये डिवाइस हो सकते हैं लॉन्च
रिपोर्ट के मुताबिक, ऐपल जल्द होम पॉड मिनी और ऐपल TV सेट-टॉप बॉक्स के नए वर्जन लॉन्च कर सकती है। इन दोनों डिवाइस की रिटेल इन्वेंट्री भी कम हो रही है, जो आमतौर पर नए मॉडल आने का संकेत होता है। कंपनी ने इनका नया वर्जन पहले ही तैयार कर लिया है, लेकिन फिलहाल इन्हें रोक कर रखा गया है, ताकि नए फीचर्स के साथ बेहतर अनुभव दिया जा सके।
फीचर्स
सिरी और AI फीचर्स का इंतजार
बताया जा रहा है कि ऐपल अपने नए सिरी और AI अपग्रेड का इंतजार कर रहा है। यह फीचर्स अभी पूरी तरह तैयार नहीं हैं, इसलिए लॉन्च टाला जा रहा है। रिपोर्ट के अनुसार, कंपनी गूगल के जेमिनी मॉडल के साथ काम कर रही है, जिससे सिरी को और बेहतर बनाया जाएगा। उम्मीद है कि नया सिरी अपडेट आने वाले iOS अपडेट के साथ पेश किया जा सकता है, जिससे यूजर्स को ज्यादा स्मार्ट अनुभव मिलेगा।
उम्मीद
नए फीचर्स और हार्डवेयर की उम्मीद
नए ऐपल TV में A17 प्रो चिप, वाई-फाई 7 और बेहतर कनेक्टिविटी फीचर्स मिल सकते हैं। वहीं होम पॉड मिनी में बेहतर साउंड क्वालिटी और नई चिप दी जा सकती है। इसके साथ ही नए कलर ऑप्शन भी आने की संभावना है। कंपनी इन डिवाइस को ऐसे फीचर्स के साथ लॉन्च करना चाहती है जो यूजर्स के लिए ज्यादा उपयोगी और स्मार्ट हों, इसलिए थोड़ी देरी की जा रही है।