ऐपल स्मार्ट ग्लास और AR हेडसेट में देगी सेहत से जुड़ा डाटा ट्रैक करने की सुविधा
ऐपल अपने आने वाले स्मार्ट ग्लास और ऑगमेंटेड रियलिटी (AR) हेडसेट में अब हेल्थ और फिटनेस से जुड़ी जानकारी ट्रैक करने की सुविधा देगा।
इसके लिए एडवांस्ड सेंसर्स का इस्तेमाल होगा, जो यूजर्स की हलचल पर नजर रखेंगे और उनसे जुड़ा हेल्थ डाटा जमा करेंगे।
दरअसल, ये फीचर्स विजन प्रो हेडसेट के साथ ही आने वाले थे, लेकिन तकनीकी दिक्कतों और कहीं डिवाइस बहुत ज्यादा भारी न हो जाए, इस वजह से ऐपल को इन्हें हटाना पड़ा।
अगले साल तक दस्तक देंगे स्मार्ट ग्लास
अब इन स्मार्ट ग्लास के मध्य 2027 तक लॉन्च होने की उम्मीद है। माना जा रहा है कि WWDC में इनकी घोषणा हो सकती है। ऐपल चाहती है कि डेवलपर्स को नए डिवाइसेज के लिए बढ़िया ऐप्स बनाने का और ज्यादा समय मिल सके। एक बार जब ये ग्लास बाजार में आ जाएंगे तो ये आपके ऐपल वॉच और एयरपॉड्स के साथ मिलकर हेल्थ से जुड़ी जानकारी पर नजर रखना और भी आसान बना देंगे।
कंपनी एक नए डिजाइन लीडर को भी टीम में शामिल कर रही है, जिससे साफ पता चलता है कि कंपनी वियरेबल्स को और भी बेहतरीन बनाने पर बहुत गंभीरता से काम कर रही है।