LOADING...
ऐपल आईफोन 18 प्रो के कैमरे में मिलेंगे अपग्रेड, लीक में आई जानकारी सामने
आईफोन 18 प्रो के कैमरे में अपग्रेड की तैयारी की जा रही है

ऐपल आईफोन 18 प्रो के कैमरे में मिलेंगे अपग्रेड, लीक में आई जानकारी सामने

Feb 08, 2026
05:25 pm

क्या है खबर?

ऐपल अपने आगामी आईफोन 18 प्रो और आईफोन 18 प्रो मैक्स में रियर कैमरे के लिए 2 अपग्रेड अपग्रेड का परीक्षण कर रही है, जो रात की फोटोग्राफी को पूरी तरह से बदल सकते हैं। इनमें एक वेरिएबल अपर्चर वाला मुख्य कैमरा और एक वाइड अपर्चर वाला टेलीफोटो लेंस शामिल है, जिनका उद्देश्य विभिन्न रोशनी स्थितियों में तस्वीर की गुणवत्ता में सुधार करना है। यह जानकारी वेइबो पर डिजिटल चैट स्टेशन नाम के एक विश्वसनीय लीकर से मिली है।

अपर्चर 

अपर्चर में होगा बदलाव 

मैकरुमर्स ने बताया कि ऐपल एक ऐसा मुख्य कैमरा विकसित कर रहा है, जो अपर्चर को फिजिकल रूप से एडजेस्ट कर सकता है। मौजूदा आईफोन में फिक्स्ड अपर्चर होता है, जबकि वेरिएबल अपर्चर को बढ़ाकर या घटाकर सेंसर तक पहुंचने वाली रोशनी को नियंत्रित किया जा सकता है। कम रोशनी में लेंस अधिक विवरण कैप्चर करने और नॉयज कम करने के लिए अधिक खुल सकता है। अधिक रोशनी वाले दृश्यों में ओवरएक्सपोजर से बचने के लिए संकरा हो सकता है।

बदलाव 

पहली बार मिलेगा यह बदलाव 

अगर, यह फीचर पेश किया जाता है तो यह पहली बार होगा, जब ऐपल किसी आईफोन में वेरिएबल अपर्चर टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल करेगा। आईफोन 14 प्रो से लेकर 17 प्रो तक के हाल के प्रो मॉडल्स में फिक्स्ड F/1.78 अपर्चर का इस्तेमाल किया गया है। स्मार्टफोन के लिए वेरिएबल अपर्चर कोई नई तकनीक नहीं है। सैमसंग ने गैलेक्सी S9 और S10 सीरीज में इस तकनीक को थोड़े समय के लिए अपनाया था, जिसे बाद में हटा दिया गया।

Advertisement