भारत में कब लॉन्च होगा सिरी से लैस ऐपल होमव्यू और होमपॉड मिनी 2?
ऐपल ने न्यूयॉर्क में हुए अपने 'वेलकम होम' इवेंट में कई सारे नए स्मार्ट होम गैजेट्स बाजार में उतारे हैं। इनमें 7-इंच का स्मार्ट डिस्प्ले वाला होमव्यू सबसे खास रहा है।
इसमें चेहरा पहचानने (फेशियल रिकॉग्निशन) की सुविधा है, जिससे यह यूजर की पसंद के हिसाब से नियंत्रित कर पाता है। साथ ही कलर नया होमपॉड मिनी 2 भी पेश किया गया है।
कंपनी ने LG और श्नाइडर इलेक्ट्रिक के साथ हाथ मिलाकर कैमरे, एक स्मार्ट डोर लॉक और थर्मोस्टेट भी पेश किए हैं। इन सभी डिवाइसेज में सिरी आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) को नए इकोसिस्टम का केंद्रीय हिस्सा बनाया गया है। हालांकि, यह कुछ चुनिंदा डिवाइसेज पर ही काम करेगा।
बीटा मोड में मिलेगा सिरी AI का स्मार्ट वर्जन
नया ऐपल टीवी 4K (A19 चिप के साथ) और होमव्यू भारत में 13 नवंबर को उपलब्ध होंगे। इनके लिए जल्द ही प्री-ऑर्डर शुरू हो जाएंगे। होमपॉड मिनी 2 नए रंगों के साथ 30 अक्टूबर से मिलेगा।
सिरी AI का स्मार्ट वर्जन होमव्यू और ऐपल टीवी पर अभी बीटा मोड में मिलेगा। इसमें कुछ सुविधाओं के दैनिक उपयोग की सीमा तय की गई है क्योंकि ये सर्वर आधारित मॉडल्स पर निर्भर करती हैं।