ऐपल का अब तक का सबसे पतला और दमदार आईपैड मिनी लॉन्च
ऐपल ने अपना नया आईपैड मिनी पेश कर दिया है, जो अब 5.4mm और भी पतला हो गया है। इसमें 8.5-इंच का शानदार OLED डिस्प्ले मिलता है।
नए A20 प्रो चिप और 7-कोर GPU की वजह से इसमें ग्राफिक्स और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) से जुड़े काम पहले से बेहतर और तेज होंगे।
कैमरे भी अब और बेहतर हो गए हैं। इसमें 12MP का फ्रंट कैमरा है, जो सेंटर स्टेज फीचर के साथ वीडियो कॉल को शानदार बनाता है, वहीं 12MP का रियर कैमरा 60 फ्रेम प्रति सेकेंड पर शानदार 4K वीडियो रिकॉर्ड कर सकता है।
शुरुआती कीमत 82,900 रुपये
नए आईपैड मिनी को 3 स्टोरेज वेरिएंट- 128GB, 256GB और 512GB में लॉन्च किया गया है। इसके वाई-फाई मॉडल की शुरुआती कीमत 82,900 रुपये है।
अगर, आप सेलुलर (SIM सपोर्ट) वाला मॉडल लेना चाहते हैं तो यह आपको एक लाख रुपये में मिलेगा। छात्रों को एजुकेशनल डिस्काउंट के साथ यह 76,900 रुपये में मिल सकता है। इसकी प्री-बुकिंग 28 अक्टूबर से शुरू होगी और 6 नवंबर से यह स्टोर्स में उपलब्ध होगा।
आप इसे मिडनाइट या स्टारलाइट कलर विकल्प में खरीद सकते हैं। नए आईपैडOS 27 में सिरी AI का बीटा वर्जन भी दिया गया है।