ऐपल म्यूजिक और ऐपल वन सब्सक्रिप्शन की कीमतों में हुआ इजाफा
भारत में 18 जुलाई से ऐपल म्यूजिक और ऐपल वन का मासिक बिल थोड़ा महंगा हो गया है। कंपनी के मुताबिक, म्यूजिक लाइसेंसिंग की लागत बढ़ने के कारण यह बदलाव किया गया है।
हालांकि, यह सिर्फ भारत के लिए नहीं है। अमेरिका, ब्रिटेन और यूरोप सहित कई अन्य देशों में भी कीमतें पहले ही बढ़ाई जा चुकी हैं।
कितनी हुई प्लांस की कीमत?
ऐपल म्यूजिक के इंडिविजुअल प्लान की कीमत अब 139 रुपये प्रति महीने हो गई है, जो पहले 119 रुपये थी, वहीं फैमिली प्लान 229 रुपये (पहले 179 रुपये) का हो गया है और स्टूडेंट प्लान 69 रुपये (पहले 59 रुपये) का हो गया है।
इसी प्रकार, ऐपल वन के इंडिविजुअल प्लान की कीमत अब 195 रुपये प्रति महीने (पहले 175 रुपये, फैमिली प्लान 295 रुपये (पहले 235 रुपये) और प्रीमियर प्लान की 995 रुपये (पहले 899 रुपये) का हो गया है। इन बढ़ी हुई कीमतों के साथ कोई भी नया फीचर या सुविधा नहीं जोड़ी गई है।